RCB W vs UPW W: हैरिस का तूफान और मंधाना के कमाल के दम पर आरसीबी ने हासिल की दूसरी जीत, यूपी को नौ विकेट से दी पटखनी
आरसीबी ने विमंस प्रीमियर लीग में सोमवार को अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की है। आरसीबी ने यूपी को नौ ...और पढ़ें
-1768237643969_m.webp)
आरसीबी ने हासिल की एक और जीत
HighLights
आरसीबी ने यूपी को नौ विकेट से दी मात
ग्रेस हैरिस ने खेली तूफानी पारी
यूपी को मिली लगातार दूसरी हार
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गेंदबाजों के बाद ग्रेस हैरिस और स्मृति मंधाना की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने विमंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के अपने दूसरे मैच में सोमवार को यूपी वॉरियर्स को नौ विकेट से हरा दिया। दीप्ति शर्मा और डिएंड्र डॉटिन की संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर यूपी ने किसी तरह 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 143 रनों का स्कोर खड़ा किया था। आरसीबी ने ये टारगेट 12.1 ओवरों में एक विकेट खोकर बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।
दीप्ति ने 35 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली थी। वहीं डॉटिन ने 37 गेंदों का सामना कर तीन चौके और एक छक्का मारते हुए नाबाद 40 रन बनाए। इन दोनों के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई जिससे यूपी टीम सम्मानजनक स्कोर बना सकी।
हैरिस का तूफान
टारगेट इतना भी आसान नहीं था जितना हैरिस और मंधाना की जोड़ी ने बना दिया। इस जोड़ी ने पावरप्ले में 78 रन जोड़े और हैरिस ने 22 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। हैरिस को 84 के निजी स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला। 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर हरलीन देओल ने उनका कैच छोड़ दिया। लेकिन इसी ओवर की चौथी गेंद पर शिखा पांडे ने उन्हें मेग लेनिंग के हाथों आउट करा दिया। हैरिस ने 40 गेंदों पर 85 रन बनाए जिसमें 10 चौके और पांच छक्के शामिल रहे, लेकिन यहां तक काफी देर हो चुकी थी। उनका विकेट 137 रनों के कुल स्कोर पर गिरा। दीप्ति शर्मा ने अगले ओवर की पहली गेंद पर बाय का चौका दे दिया और आरसीबी ने जीत हासिल की।
मंधाना अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं। वह 32 गेंदो पर नौ चौकों की मदद से 47 रन बनाकर नाबाद रहीं। ऋचा घोष दो गेंदों पर चार रन बनाकर नाबाद लौटीं। उन्होंने एक चौका मारा।
पाटिल और डी क्लार्क ने दिए यूपी को झटके
इससे पहले, यूपी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। उसकी बल्लेबाज तेजी से रन नहीं बना सकी थीं। पावरप्ले में इस टीम के हिस्से एक विकेट के नुकसान पर 36 रन ही आए थे। फिर श्रेयांका पाटिल और डी क्लार्क ने एक ही ओवर में दो-दो विकेट लेकर यूपी की कमर तोड़ दी। टीम का पहला विकेट पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर हरलीन देओल के रूप में गिरा जिन्होंने 11 रन ही बनाए। डी क्लार्क ने फिर आठवें ओवर की पहली गेंद पर लेनिंग को आउट किया जो 14 रन ही बना सकीं। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फोबी लिचफील्ड को भी आउट किया जो 20 रन ही बना सकीं।
फिर नौवां ओवर लेकर आईं श्रेयांका पाटिल ने पहली ही गेंद पर किरण नवगिरे और अगली गेंद पर श्वेता सेहरावत को आउट कर यूपी की हालत खराब कर दी और उसका स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 50 रन कर दिया। यहां से फिर दीप्ति और डॉटिन ने साझेदारी की।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।