RR vs CSK Highlights: वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी का तूफान, राजस्थान ने चेन्नई को दी पटखनी
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: राजस्थान रॉयल्स ने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई की टीम पूरी तरह से कमजोर नजर आई।

चेन्नई और राजस्थान के बीच टक्कर
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी और यशस्वी जायसवाल के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को गुवाहाटी में खेले गए आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया। इन दोनों बल्लेबाजों से पहले राजस्थान के गेंदबाजों ने कमाल किया और चेन्नई को 19.4 ओवरों में 127 रनों पर ढेर कर दिया। राजस्थान ने ये टारगेट 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया।
वैभव ने 17 गेंदों पर चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। यशस्वी ने 36 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। वैभव ने चार चौके और पांच छक्के मारे तो वहीं यशस्वी ने तीन चौके और एक छक्का मारा।
इससे पहले,लगातार विकेट खोने के कारण पांच बार की चैंपियन चेन्नई का 100 के आस-पास जाना भी मुश्किल लग रहा था, लेकिन आखिरी ओवरों में ओवरटन ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की लाज बचा ली। ओवरटन ने 43 रनों की पारी खेली। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
RR vs CSK Live Score: राजस्थान ने जीता मैच
राजस्थान ने चेन्नई को हराकर आईपीएल-2026 का आगाज जीत के साथ किया है। राजस्थान को जीत के लिए 128 रन बनाने थे जो उसने 12.1 ओवरों में दो विकेट खोकर बना लिए।
RR vs CSK Live Score: जीत के करीब राजस्थान
राजस्थान की टीम जीत के करीब है। यशस्वी जायसवाल और रियान पराग विकेट पर हैं और तेजी से रन बना रहे हैं।
RR vs CSK Live Score: जुरैल लौटे पवेलियन
चेन्नई को दूसरी सफलता मिल गई है। कंबोज ने ध्रुव जुरेल को आउट कर दिया। कंबोज ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जुरेल को बोल्ड कर दिया।
RR vs CSK Live Score: वैभव हुए आउट
वैभव की पारी का अंत हो गया है। सातवें ओवर की पहली गेंद पर अंशुल कंबोज ने उन्हें सरफराज के हाथों कैच कराया। सरफराज ने उनका शानदार कैच लपका। वैभव ने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं।
RR vs CSK Live Score: वैभव की फिफ्टी
वैभव ने छठे ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मार अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया जो इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है।
RR vs CSK Live Score: चार ओवरों का खेल खत्म
चार ओवरों का खेल खत्म हो गया है। इन चार ओवरों में राजस्थान ने 40 रन बना लिए हैं और अपना कोई भी विकेट नहीं खोया है। वैभव और यशस्वी जमकर रन बरसा रहे हैं।
RR vs CSK Live Score: राजस्थान की तेज शुरुआत
राजस्थान ने मैच की तेज शुरुआत की है। पहले ही ओवर में यशस्वी और वैभव ने मिलकर 18 रन लिए। इस ओवर में वैभव ने एक चौका और छक्का मारा। वहीं यशस्वी ने एक चौका मारा।
RR vs CSK Live Score: राजस्थान की बैटिंग शुरू
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतर चुके हैं। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 127 रन बनाए हैं।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी खत्म
चेन्नई की पारी खत्म हो गई है। टीम 19.4 ओवरों में 127 रनों पर ही ढेर हो गई। एक समय तो उसका 100 के पास जाना भी मुश्किल लग रहा था लेकिन जेमी ओवरटन के दम पर टीम ने ये स्कोर हासिल किया। ओवरटन के आउट होते ही चेन्नई की पारी समाप्त हो गई।
RR vs CSK Live Score: ओवरटन की शानदार बल्लेबाजी
लगातार विकेट खोती जा रही चेन्नई के लिए 100 तक पहुंचना मुश्किल हो रहा था, लेकिन जेमी ओवरटन ने उसे 120 के पास भी पहुंचा दिया है।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया नौवां विकेट
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेन्नई ने अपना नौवां विकेट खो दिया है। बिश्नोई ने हेनरी को अपनी ही गेंद पर आउट कर पवेलियन भेज दिया।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया आठवां विकेट
चेन्नई ने अपना आठवां विकेट भी खो दिया है। आर्चर ने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नूर अहमद को आउट कर दिया। चेन्नई का 100 का आंकड़ा छूना भी मुश्किल लग रहा है।
RR vs CSK Live Score: कार्तिक शर्मा हुए आउट
चेन्नई ने अपना सातवां विकेट खो दिया है। ब्रजेश शर्मा ने चेन्नई के कार्तिक को 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट कर दिया। वह 15 गेंदें में 18 रन ही बना पाए।
RR vs CSK Live Score: शिवम दुबे भी आउट
जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में सरफराज के बाद शिवम दुबे को भी आउट कर दिया। आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर दुबे लॉन्ग ऑफ पर रवि बिश्नोई के हाथों लपके गए।
RR vs CSK Live Score: जडेजा ने चेन्नई को दिया पांचवां झटका
राजस्थान में वापसी के बाद चेन्नई के खिलाफ उतरे रवींद्र जडेजा ने पहले ही ओवर में विकेट ले लिया है। उन्होंने सरफराज खान को आउट किया है। जडेजा की गेंद पर सरफराज ने स्वीप खेला लेकिन गेंद पैड पर लगी। अंपायर ने आउट दिया तो सरफराज ने रिव्यू लिया जिसमें वह आउट पाए गए।
RR vs CSK Live Score: पावरप्ले खत्म
पावरप्ले खत्म हो गया। इन छह ओवरों में चेन्नई ने चार विकेट खोकर 41 रन बनाए हैं। सरफराज खान और कार्तिक शर्मा मैदान पर हैं। इन दोनों पर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है।
RR vs CSK Live Score: मैथ्यू शॉर्ट ने किया निराश
चेन्नई को चौथा झटका लग गया है। छठा ओवर फेंकने आए संदीप शर्मा ने तीसरी गेंद पर मैथ्यू शॉर्ट को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा चेन्नई का चौथा विकेट गिरा दिया।
RR vs CSK Live Score: पांच ओवरों का खेल खत्म
पांच ओवरों का खेल खत्म हो गया है। चेन्नई की हालत खराब है। उसने तीन विकेट खो दिए हैं जबकि खाते में सिर्फ 36 रन आए हैं। सरफराज खान और मैथ्यू शॉर्ट मैदान पर हैं। दोनों से चेन्नई को काफी उम्मीदें हैं।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई ने लिया इम्पैक्ट सब
चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथे ओवर में ही अपने तीन विकेट ले लिए हैं और इसी कारण उसे अपना इम्पैक्ट सब यूज करना पड़ रहा है। टीम ने सरफराज खान को बुलाया है। वह म्हात्रे की जगह आए हैं।
RR vs CSK Live Score: म्हात्रे भी लौटे पवेलियन
चेन्नई की हालत खराब हो गई है। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नांद्रे बर्गर ने उन्हें आउट किया। बर्गर की बाउंसर पर म्हात्रे ने पुल किया लेकिन चूक गए। राजस्थान ने कैच की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। फिर राजस्थान ने रिव्यू लिया जिसमें म्हात्रे आउट पाए गए।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई ने खोया कप्तान का विकेट
चेन्नई ने तीसरे ही ओवर में अपना दूसरा विकेट खो दिया है। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आर्चर ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड कर दिया। गायकवाड़ सिर्फ छह रन ही बना सके।
RR vs CSK Live Score: संजू सैमसन हुए फेल
चेन्नई के लिए अपना पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। संजू बोल्ड हुए। वह सात रन ही बना पाए। चेन्नई का स्कोर इस समय 14 रन है।
RR vs CSK Live Score: पहला ओवर खत्म
पहला ओवर खत्म हो गया है। इस ओवर में आर्चर ने गेंदबाजी तो अच्छी की, लेकिन एक चौका खा गए। गेंद संजू के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गई और थर्डमैन पर चौका हो गया। इस ओवर में आए कुल सात रन।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू
चेन्नई की पारी शुरू हो गई है। संजू सैमसन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत कर रहे हैं। राजस्थान के लिए पहला ओवर जोफ्रा आर्चर फेंक रहे हैं।
RR vs CSK Live Score: दो खिलाड़ियों का डेब्यू
दोनों टीमों ने अपनी टीम में एक-एक खिलाड़ी को डेब्यू का मौका दिया है। चेन्नई ने कार्तिक शर्मा को डेब्यू का मौका दिया है जबकि रास्थान ने बृजेश शर्मा को डेब्यू कराया है।
RR vs CSK Live Score: राजस्थान की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रजेश शर्मा।
RR vs CSK Live Score: चेन्नई की प्लेइंग-11
चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन. आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद
RR vs CSK Live Score: राजस्थान ने जीता टॉस
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने इस मैच में टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
RR vs CSK Live Score: टॉस में देरी
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और कवर्स भी मैदान पर से हटा लिए गए हैं। टॉस में पांच मिनट की देरी होगी। पहले टॉस सात बजे होना था, लेकिन अब सात बजकर पांच मिनट पर होगा।
RR vs CSK Live Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश
गुवाहाटी में बारिश रुक गई है। कवर्स को मैदान से हटाया जा रहा है, लेकिन टॉस में देरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
RR vs CSK Live Score: गुवाहाटी में बारिश
राजस्थान और चेन्नई के बीच मैच की शुरुआत से पहले गुवाहाटी में बारिश हो रही है। इसने फैंस की टेंशन को बढ़ा दिया है। मैदान पर कवर्स हैं।
RR vs CSK Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर नजरें
राजस्थान की टीम में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हैं और इस युवा बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया है दुनिया में तूती बोलने लगी है। आज ये खिलाड़ी मैदान पर उतरेगा और एक बार फिर सभी का ध्यान इस पर होगा।
RR vs CSK Live Score: संजू पहनेंगे चेन्नई की जर्सी
संजू सैमसन अभी तक राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस सीजन वह चेन्नई के लिए खेलेंगे। वहीं लंबे समय तक चेन्नई की पहचान रहे जडेजा की राजस्थान में वापसी हुई है।
RR vs CSK Live Score: एमएस धोनी के बिना उतरेगी चेन्नई
चेन्नई की टीम में इस बार एमएस धोनी नहीं होंगे। वह चोट के कारण शुरुआती दो सप्ताह के लिए बाहर हो गए हैं। फैंस निश्चित तौर पर एमएस धोनी को मिस करेंगे।
RR vs CSK Live Score: जीत के साथ शुरुआत पर रहेंगी नजरें
आईपीएल-2026 के तीसरे मैच में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होना है। ये मैच गुवाहाटी में खेला जाना है। दोनों टीमें इस मैच की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।