Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    RR vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस की लगातार चौथी जीत, होम ग्राउंड पर राजस्‍थान को मिली शर्मनाक हार

    Updated: Sat, 09 May 2026 11:19 PM (GMT+05:30)

    Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्‍थान रॉयल्‍स और गुजरात टाइटंस की जंग हुई। ...और पढ़ें

    राजस्‍थान का मैच गुजरात से।

    राजस्‍थान का मैच गुजरात से।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्‍थान रॉयल्‍स गुजरात टाइटंस के हाथों 77 रन से हरा मिली। यह मुकाबला जयपुर के सवााई मानसिंह स्‍टेडियम में खेला गया। राजस्‍थान के कप्‍तान यशस्‍वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रियान पराग यह मैच नहीं खेले।  

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने कप्‍तान शुभमन गिल (84) और साई सुदर्शन (55) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।

    रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्‍यादा 38 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन की तूफानी पारी खेली। राशिद खान ने 4 और जेसन होल्‍डर ने 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही गुजरात प्‍वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने 11 में से  मैच जीते हैं। 

    गुजरात की सबसे बड़ी जीत

    • 77 बनाम राजस्‍थान, जयपुर, 2026*
    • 62 बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023
    • 62 बनाम लखनऊ, पुणे, 2022
    • 58 बनाम राजस्‍थान, अहमदाबाद, 2025
    • 56 बनाम लखनऊ, अहमदाबाद, 2023
    • 55 बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023

    खबरें और भी