RR vs GT Highlights: गुजरात टाइटंस की लगातार चौथी जीत, होम ग्राउंड पर राजस्थान को मिली शर्मनाक हार
Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की जंग हुई।

राजस्थान का मैच गुजरात से।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RR vs GT Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 52वें मुकाबले में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स गुजरात टाइटंस के हाथों 77 रन से हरा मिली। यह मुकाबला जयपुर के सवााई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते रियान पराग यह मैच नहीं खेले।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने कप्तान शुभमन गिल (84) और साई सुदर्शन (55) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रन पर सिमट गई।
रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन की तूफानी पारी खेली। राशिद खान ने 4 और जेसन होल्डर ने 3 विकेट चटकाए। इस जीत के साथ ही गुजरात प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। गुजरात ने 11 में से मैच जीते हैं।
गुजरात की सबसे बड़ी जीत
- 77 बनाम राजस्थान, जयपुर, 2026*
- 62 बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023
- 62 बनाम लखनऊ, पुणे, 2022
- 58 बनाम राजस्थान, अहमदाबाद, 2025
- 56 बनाम लखनऊ, अहमदाबाद, 2023
- 55 बनाम मुंबई, अहमदाबाद, 2023
RR vs GT LIVE: 77 रन से जीता गुजरात
17वें ओवर में जेसन होल्डर ने 2 विकेट लेकर राजस्थान की टीम को 152 रन पर समेट दिया। होल्डर ने दासुन शनाका और तुषार देशपांडे का विकेट चटकाया। गुजरात टाइटंस ने 77 रन से यह मुकाबला जीता। होम ग्राउंड पर राजस्थान को हार मिली।
RR vs GT LIVE: 8वां विकेट गिरा
15वें ओवर में जोफ्रा आर्चर कैच आउट हुए। जेसन होल्डर की गेंद पर उन्होंने जोस बटलर को कैच थमा दिया। आर्चर ने 1 चौके की बदौलत 6 गेंदों पर 5 रन बनाए। अगले 4 ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 79 रनों की दरकार है।
RR vs GT LIVE: रवींद्र जडेजा आउट
रवींद्र जडेजा की पारी का राशिद खान ने अंत किया। जडेजा ने 25 गेंदों का सामना किया और 38 रन बनाए। मैच में राशिद का यह चौथा विकेट है। जडेजा अभी तक इस मैच में राजस्थान की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगली 37 गेंदों पर राजस्थान को 94 रन बनाने हैं।
RR vs GT LIVE: गुजरात की गिरफ्त में मैच
राजस्थान रॉयल्स का छठा विकेट गिर गया है। राशिद खान ने 12वें ओवर में शुभव दुबे को बोल्ड किया। मैच में यह उनका तीसरा विकेट है। उन्होंने मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी है। 12 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 121 रन है। अगली 48 गेंदों पर टीम को जीत के लिए 109 रन चाहिए।
RR vs GT LIVE: राशिद ने दिए 2 झटके
राजस्थान रॉयल्स को 8वें ओवर में राशिद खान ने दो झटके दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर राशिद ने ध्रुव जुरैल को बोल्ड किया। जुरैल ने 10 गेंदों पर 24 रन बनाए। 5वीं गेंद पर राशिद ने डोनोवन फरेरा को बोल्ड किया। फरेरा ने 4 रन बनाए।
RR vs GT LIVE: राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ाई
राजस्थान रॉयल्स की पारी लड़खड़ा गई है और पावरप्ले में टीम के 3 विकेट गिर चुके हैं। छठे ओवर में हेटमायर सस्ते में आउट हुए। उन्होंने 7 गेंदों का सामना किया और 6 रन बनाए। 6 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन है।
RR vs GT LIVE: यशस्वी जायसवाल आउट
वैभव सूर्यवंशी के बाद कप्तान यशस्वी जायसवाल भी कैच आउट हो गए। यशस्वी ने 4 गेंदों पर 3 रन ही बनाए। राजस्थान को अब एक साझेदारी की दरकार है। अब सिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RR vs GT LIVE: वैभव सूर्यवंशी आउट
खतरनाक हो चुके वैभव सूर्यवंशी की पारी पर मोहम्मद सिराज ने ब्रेक लगाया। सिराज ने उन्हें अरशद खान के हाथों कैच आउट कराया। वैभव ने 16 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौकों के साथ ही इतने ही हवाई फायर किए। अब यशस्वी का साथ देने जुरेल मैदान पर आए हैं।
RR vs GT LIVE: वैभव सूर्यवंशी पहले ओवर में चोटिल
230 रन चेज करने उतरी राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल मैदान पर उतरे। पहले ही ओवर में वैभव चोटिल हो गए। सिराज की गेंद उनके पैर पर जाकर लगी। अब वह दौड़ते समय तकलीफ में नजर आ रहे हैं।
RR vs GT LIVE: गुजरात ने बनाए 229 रन
पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए हैं। मौजूदा सीजन में गुजरात का यह सबसे बड़ा स्कोर है। ऐसे में राजस्थान को जीत के लिए 230 रनों की दरकार है। कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए। गिल ने 44 गेंदों पर 84 रन बनाए। वहीं साई सुदर्शन (55) ने अर्धशतक लगाया। राहुल तेवतिया 14 और वॉशिंगटन सुंदर 37 रन बनाकर नाबाद रहे।
RR vs GT LIVE: जेसन होल्डर सस्ते में आउट
गुजरात टाइटंस को जेसन होल्डर के रूप में चौथा झटका लगा। होल्डर ने 7 गेंदों पर 7 रन की पारी खेली। ब्रजेश शर्मा की गेंद पर होल्डर ने यशस्वी को कैच थमा दिया। अब राहुल तेवतिया बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RR vs GT LIVE: शतक से चूके गिल
ब्रेक के बाद गुजरात टाइटंस का तीसरा विकेट गिर गया है। कप्तान शुभमन गिल शतक से चूक गए। उन्होंने 44 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। अटपटा लैप शॉट खेलने के प्रयास में गिल ने तुषार देशपांडे को कैच थमा दिया। ब्रजेश शर्मा के खाते में यह सफलता गई। अब जेसन होल्डर मैदान पर आ गए हैं।
RR vs GT LIVE: बटलर का नहीं चला बल्ला
3 नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोस बटलर 13 रन ही बना पाए। रवींद्र जडेजा ने उनका विकेट चटकाया। अब 4 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए वॉशिंगटन सुंदर मैदान पर आए हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 155 रन है।
RR vs GT LIVE: साई सुदर्शन आउट
साई सुदर्शन अर्धशतक लगाने के बाद ज्यादा देर मैदान पर नहीं टिक पाए। यश राज पुंजा ने राजस्थान को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने साई को आर्चर के हाथों कैच आउट कराया। साई ने 36 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। अब 3 नंबर पर जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
RR vs GT LIVE: गिल ने लगाई फिफ्टी
साई सुदर्शन के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी 30 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी है। इस दौरान वह 6 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं।
RR vs GT LIVE: साई सुदर्शन ने लगाई फिफ्टी
साई सुदर्शन ने 30 गेंदों पर फिफ्टी लगा दी है। शुभमन गिल उनका साथ दे रहे हैं। 9 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 108 रन बनाए।
आईपीएल में ओपनिंग विकेट के लिए सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारियां
- 6 - डेविड वार्नर और शिखर धवन (SRH)
- 6 - अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड (SRH)
- 6 - शुभमन गिल और साई सुदर्शन (GT)*
- 5 - डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो (SRH)
- 5 - फाफ डु प्लेसिस और विराट कोहली (RCB)
RR vs GT LIVE: पावरप्ले समाप्त
पहले 6 ओवर का खेल समाप्त हो गया है। पावरप्ले पूरी तरह से गुजरात टाइटंस के नाम रहा। गुजरात ने पावरप्ले का सर्वाधिक स्कोर बनाया। गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 39 और शुभमन गिल 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। राजस्थान को मैच में वापसी करनी है तो इस साझेदारी को जल्द तोड़ना होगा।
गुजरात के लिए पावरप्ले में सर्वाधिक स्कोर
- 82/0 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, अहमदाबाद, 2025
- 82/0 बनाम राजस्थान रॉयल्स, जयपुर, 2026*
- 78/0 बनाम लखऊ सुपर जायंट्स, अहमदाबाद, 2023
- 71/1 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, अहमदाबाद, 2026
- 69/2 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, अहमदाबाद, 2026
- 68/1 बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026
RR vs GT LIVE: टाइटंस की तूफानी शुरुआत
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत शानदार रही है। 3 ओवर में गुजरात ने बिना कोई विकेट गंवाए 37 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन 24 रन बना चुके हैं। वहीं शुभमन गिल उनका साथ दे रहे हैं।
RR vs GT LIVE: सलामी जोड़ी मैदान पर
गुजरात टाइटंस टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी है। कप्तान शुभमन गिल का साथ देने के लिए साई सुदर्शन मैदान पर आए हैं। राजस्थान रॉयल्स की ओर से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर कर रहे हैं।
RR vs GT LIVE: इम्पैक्ट प्लेयर
- गुजरात टाइटंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र।
- राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई।
RR vs GT LIVE: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
RR vs GT LIVE: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
RR vs GT LIVE: टॉस अपडेट
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी रियान पराग की जगह यशस्वी जायसवाल कर रहे हैं। हैमस्ट्रिंग इंजरी के चहते पराग आज का मैच नहीं खेल रहे। यशस्वी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। आज आरआर टीम पिंक जर्सी में मैदान पर उतरी है। गुजरात में प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है।
RR vs GT LIVE: राजस्थान रॉयल्स टीम
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जड़ेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, केना मखाका, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला।
RR vs GT LIVE: गुजरात टाइटंस टीम
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, अरशद खान, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, ईशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइज़न, रविश्रीनिवासन साई किशोर।
RR vs GT LIVE: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच जयपुर में खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।