SA vs ZIM Highlights: साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीता मुकाबला
South Africa vs Zimbabwe Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत हासिल की।

SA vs ZIM Highlights
South Africa vs Zimbabwe T20 World Cup 2026 Super 8 Highlights: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच म दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था। इसे प्रोटियाज ने 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया और मुकाबले में जीत हासिल की।
SA vs ZIM LIVE: साउथ अफ्रीका की जीत
साउथ अफ्रीका ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया था। इस लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 17.5 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।
SA vs ZIM LIVE: डेवाल्ड ब्रेविस आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने पांचवां विकेट गंवा दिया है। डेवाल्ड ब्रेविस 18 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
SA vs ZIM LIVE: डेविड मिलर आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका ने चौथा विकेट गंवा दिया है। डेविड मिलर 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। डेवाल्ड ब्रेविस 35 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि ट्रिस्टन स्टब्स बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।
SA vs ZIM LIVE: रयान रिकल्टन आउट
जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में साउथ अफ्रीका को तीसरा झटका लगा है। रयान रिकल्टन 22 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें ब्रैड इवांस ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। प्रोटियाज के लिए डेवाल्ड ब्रेविस 7 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SA vs ZIM LIVE: क्विंटन डी कॉक आउट
साउथ अफ्रीका को पहले ओवर में ही बड़ा झटका लगा है। सिकंदर रजा ने क्विंटन डी कॉक को जीरो के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
SA vs ZIM LIVE: साउथ अफ्रीका की बैटिंग शुरू
जिम्बाब्वे के खिलाफ साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। सलामी जोड़ी के रूप में कप्तान ऐडन मार्करम और क्विंटन डी कॉक मैदान पर उतर चुके हैं। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए हैं और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 154 रनों का लक्ष्य दिया है।
SA vs ZIM LIVE: जिम्बाब्वे ने बनाए 153 रन
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बना लिए हैं। उनके लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार बल्लेबाजी की और 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली। साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले में जीत के लिए 154 रनों की जरूरत है।
SA vs ZIM LIVE: सिकंदर रजा आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सिकंदर रजा ने शानदार बल्लेबाजी की। रजा ने अर्धशतक लगाया और 43 गेंदों पर 73 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्हें क्वेना मफाका ने अपना शिकार बनाया है।
SA vs ZIM LIVE: सिकंदर रजा का अर्धशतक
जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में भले ही 5 विकेट गंवा दिए हैं लेकिन कप्तान सिकंदर रजा की शानदार बल्लेबाजी जारी है। रजा ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनकी ये पहली फिफ्टी है।
SA vs ZIM LIVE: रयान बर्ल आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। लुंगी एनगिडी ने रयान बर्ल को 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। हालांकि, टीम के लिए कप्तान सिकंदर रजा क्रीज पर डटे हुए हैं और उन्होंने 22 गेंदों पर 43 रन बना लिए हैं।
SA vs ZIM LIVE: डियोन मेयर्स आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने तीसरा विकेट गंवा दिया है। जॉर्ज लिंडे ने डियोन मेयर्स को 11 रनों के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रयान बर्ल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SA vs ZIM LIVE: ब्रायन बेनेट आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे को दूसरा झटका लगा है। जिम्बाब्वे ने सलामी बल्लेबाजी ब्रायन बेनेट को गंवा दिया है। बेनेट 13 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए हैं। उन्हें एनरिक नॉर्ट्जे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। जिम्बाब्वे के लिए डियोन मेयर्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कप्तान सिकंदर रजा बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SA vs ZIM LIVE: तादिवानाशे मारुमनी आउट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे को पहला झटका लगा है। क्वेना मफाका ने तादिवानाशे मारुमनी को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मारुमनी 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हुए। जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट 6 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि डियोन मेयर्स बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SA vs ZIM LIVE: सलामी जोड़ी क्रीज पर
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जिम्बाब्वे की सलामी जोड़ी तादिवानाशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट मैदान पर उतर चुकी है। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
ZIM Vs SA Live Score: जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मैडेंडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी
दक्षिण अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी
ZIM vs SA Live: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग
जिम्बाब्वे की टीम ने सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। सेमीफाइनल से पहले अजेय साउथ अफ्रीका की टीम गेंदबाजी करने उतरेगी।
ZIM vs SA Live Score: साउथ अफ्रीका पहले ही सेमीफाइनल में बना चुकी है जगह
साउथ अफ्रीका की टीम इस मैच से पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह बना चुकी है। प्रोटियाज ने भारत और वेस्टइंडीज को सुपर-8 के पिछले दो मैच में हराया था।
SA vs ZIM LIVE: जिम्बाब्वे की टीम
तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, ग्रीम क्रेमर, वेलिंगटन मसाकाद्जा, बेन करन, क्लाइव मडांडे।
SA vs ZIM LIVE: साउथ अफ्रीका की टीम
एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जैंसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्टजे, क्वेना मफाका, जेसन स्मिथ।
SA vs ZIM LIVE: लाइव ब्लॉग
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। साउथ अफ्रीका टूर्नामेंट एक मात्र ऐसी टीम है, जो अब तक अजेय रही है और एक भी मुकाबला नहीं हारी है। इस मुकाबले की शुरूआत भारतीय समयानुसार दोपहर के 3 बजे से होने वाली है। टॉस आधे घंटे पहले यानी 2:30 बजे होगा।