विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नमन धीर ने तूफानी पारी खेलकर बचाई अभिषेक शर्मा की लाज, टीम ने दर्ज की सीजन की पहली जीत

Published: Wed, 02 Sep 2026 11:55 PM (IST)

नमन धीर की तूफानी पारी से अभिषेक शर्मा की अमृतसर सूरमास ने फाजिल्का फाल्कन्स को हराकर शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

नमन धीर-अभिषेक शर्मा

नमन धीर-अभिषेक शर्मा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। नमन धीर की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली अमृतसर सूरमास ने फाजिल्का फाल्कन्स को हराया। इसी के साथ उन्होंने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 की पहली जीत हासिल की। इससे पहले अभिषेक को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले मैच में प्रभसिमरन सिंह की कप्तानी वाली जालंधर के खिलाफ 264 रन बनाने के बावजूद उन्हें शिकस्त मिली।

उस मैच में भी नमन धीर ने कमाल की बैटिंग की थी और शतक लगाया था। अब फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ उन्होंने नाबाद 88 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। अभिषेक इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके लेकिन कप्तान के तौर पर पहली जीत उनके लिए राहत जरूर होगी।

विहान मल्होत्रा और सनवीर सिंह का अर्धशतक

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी फाजिल्का फाल्कन्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उन्होंने 20 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। अंशुल चौधरी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और 2 रन बनाकर आउट हो गए, जिससे फाल्कन्स का स्कोर 38/2 हो गया। इसके बाद सलामी बल्लेबाज विहान मल्होत्रा और कप्तान सनवीर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई।

विहान (60) और सनवीर (63) ने अर्धशतक लगाया। इन दोनों के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सकी, जिसकी वजह से फाल्कन्स की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना सकी। अमृतसर के लिए आकाश पांडे, अधिराज सिंह और साहिल खान को दो-दो सफलता मिली। मयंक मार्कंडे को भी एक विकेट मिला।

अभिषेक शर्मा बल्ले से हुए फ्लॉप

183 रनों का पीछा करने के लिए उतरी अमृतसर की टीम की भी शुरुआत खराब रही। उन्होंने 20 रनों के स्कोर पर पहला विकेट सहज धवन (9) के रूप में गंवाया। कप्तान अभिषेक शर्मा भी खास कमाल नहीं कर सके और 9 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। उनकी टीम ने एक समय पर 39 रनों पर 3 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी लेकिन नमन धीर संकटमोचक बनकर आए।

नमन धीर ने दिलाई जीत

मुश्किल समय में नमन धीर ने एक बार फिर टीम को संभाला। उन्होंने पहले क्रीज पर समय बिताया और फिर शॉट्स खेलने शुरू किए। धीर ने 48 गेंदों पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। अभय चौधरी ने भी उनका साथ दिया और नाबाद 58 रन बनाए। धीर ने 18वें ओवर की तीसरी गेंद को हवाई यात्रा पर भेजकर मैच समाप्त किया और टीम को सात विकेट से जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें- ENG vs PAK: पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करने उतरेगा इंग्लैंड, तीसरे टेस्ट के लिए 15 सदस्यीय स्क्वाड का किया एलान

यह भी पढ़ें- 140 की रफ्तार से बरपाते हैं कहर, 21.50 लाख रुपए ने बदली किस्मत; 'यूपी के जोफ्रा आर्चर' शुभम गौतम की संघर्ष भरी कहानी