SL vs ENG Highlights: इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी पटखनी, विल जैक्स और फिल सॉल्ट बने हीरो
SL vs ENG Highlights: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच सुपर-8 का मुकाबला खेला गया और इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 51 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ उन्होंने सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है।

SL vs ENG Live Cricket Score
Sri Lanka vs England Highlights T20 World Cup Super 8: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का दूसरा मुकाबला पल्लेकेले में खेला गया। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 51 रनों से जीत हासिल की है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए थे लेकिन श्रीलंका की टीम 95 रनों पर सिमट गई और उन्हें मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
SL vs ENG Live: इंग्लैंड की जीत
श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में इंग्लैंड ने 51 रनों से जीत हासिल की है। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने सुपर-8 का अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स कमाल रहे, जिन्होंने 3 विकेट लेकर श्रीलंका की कमर तोड़ दी और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
SL vs ENG Live: दसुन शनाका आउट
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका की आखिरी उम्मीद कप्तान दसुन शनाका भी आउट हो गए हैं। आदिल रशीद ने शनाका को 30 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
SL vs ENG Live: दुशान हेमंता आउट
श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में 7वां विकेट झटका है और दुशान हेमंता 5 रन बनाकर हिट विकेट हो गए हैं। श्रीलंका के लिए कप्तान दसुन शनाका 22 रन बनाकर खेल रहे हैं और दुश्मंता चमीरा बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: कमिंदु मेंडिस आउट
इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका को मुश्किल में डाल दिया है। पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका ने छठा विकेट गंवा दिया है और कमिंदु मेंडिस आउट हो गए हैं। उन्हें 13 रनों के स्कोर पर लियाम डॉसन ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
SL vs ENG Live: श्रीलंका का 5वां विकेट गिरा
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की टीम मुश्किलों से घिरी नजर आ रही है। श्रीलंका ने पॉवरप्ले में ही 5 विकेट गंवा दिए हैं। विल जैक्स ने दुनिथ वेल्लालगे को 10 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
SL vs ENG Live: कामिल मिशारा आउट
श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में चौथा झटका लगा है। कामिल मिशारा को जोफ्रा आर्चर ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। मिशारा 6 रन बनाकर आउट हुए हैं। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि कमिंदु मेंडिस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हैं।
SL vs ENG Live: पवन रत्नायके आउट
श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में तीसरा विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स ने पवन रत्नायके को जीरो के स्कोर पर आउट किया है। श्रीलंका के लिए कामिल मिशारा 6 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि दुनिथ वेल्लालगे बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: श्रीलंका ने गंवाए दो विकेट
146 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की टीम ने गेंद के साथ अच्छी शुरूआत की है। इंग्लैंड ने 20 रनों के स्कोर पर 2 बल्लेबाजों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कुसल मेंडिस 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
SL vs ENG Live: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। श्रीलंका के लिए सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका और कामिल मिशारा क्रीज पर उतर चुके हैं। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए हैं और श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया है।
SL vs ENG Live: इंग्लैंड की पारी समाप्त
श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की पारी समाप्त हो गई है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए हैं और श्रीलंका को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट दिया है। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट ने 40 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली। तो वहीं श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालगे ने 3, मदुशंका और तीक्ष्णा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए हैं।
SL vs ENG Live: जोफ्रा आर्चर आउट
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 9वां विकेट गंवा दिया है। जोफ्रा आर्चर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें दिलशान मदुशंका ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए जैमी ओवरटन 2 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि आदिल रशीद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: विल जैक्स आउट
श्रीलंका के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने 8वां विकेट गंवा दिया है। विल जैक्स को दिलशान मदुशंका ने 21 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है।
SL vs ENG Live: लियाम डॉसन आउट
श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने 7वां विकेट गंवा दिया है। लियाम डॉसन 6 रन बनाकर आउट हुए हैं और महीश तीक्ष्णा ने उन्हें मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स 13 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि जैमी ओवरटन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: फिल सॉल्ट आउट
इंग्लैंड की टीम ने पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ छठा विकेट गंवा दिया है। विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट 40 गेंदों पर 62 रन बनाकर आउट हो गए हैं। सॉल्ट को दुनिथ वेल्लालगे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए विल जैक्स 2 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि लियाम डॉसन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: इंग्लैंड के 100 रन पूरे
श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम ने 100 रन पूरे कर लिए हैं। इंग्लैंड ने 100 रनों के आंकड़े को 14 ओवर में पार किया है। इंग्लिश टीम के लिए फिल सॉल्ट 62 और विल जैक्स 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SL vs ENG Live: सैम करन आउट
इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में एक छोर से लगातार विकेट गंवा रही है। श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में इंग्लिश टीम ने पांचवां विकेट गंवा दिया है और सैम करन 11 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वे इंग्लिश टीम की रन गति को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे लेकिन अब उन्हें दुश्मंथा चमीरा ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट 52 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि विल जैक्स क्रीज पर मौजूद हैं।
SL vs ENG Live: फिल सॉल्ट ने लगाया अर्धशतक
इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ लगातार विकेट गंवा रही है। हालांकि, दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज फिल सॉल्ट डटे हुए हैं। उन्होंने 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। इंग्लैंड के लिए इस समय सॉल्ट 52 और सैम करन 12 रन बनाकर नाबाद हैं। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 94/4 है।
SL vs ENG Live: हैरी ब्रूक आउट
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड ने चौथा विकेट गंवा दिया है। इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक दुनिथ वेलालागे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। ब्रूक 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इंग्लैंड के लिए फिल सॉल्ट 38 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि सैम करन बैटिंग के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: टॉम बैंटन आउट
श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। इंग्लिश टीम ने 49 रनों पर 3 विकेट गंवा दिए हैं। बैंटन 6 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। दुश्मता चमीरा ने डायरेक्ट हिट के जरिए उन्हें मैदान से बाहर भेजा। इंग्लैंड के लिए इस समय फिल सॉल्ट 32 रन बनाकर क्रीज पर हैं, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: जैकब बेथल आउट
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने दूसरा विकेट गंवा दिया है। महीश तीक्ष्णा ने जैकब बेथल को 4 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लैंड के लिए इस समय फिल सॉल्ट 22 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि टॉम बैंटन बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं।
SL vs ENG Live: जोस बटलर आउट
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड को पहला झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 14 गेंदों पर 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। बटलर को दुनिथ वेलालागे ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया है। इंग्लिश टीम के लिए फिल सॉल्ट 10 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि जैकब बेथल बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SL vs ENG Live: लाइव ब्लॉग
श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। इन दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पल्लेकेले में खेला जा रहा है और श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है।