Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs IND: यह क्‍या हो गया! 14 गेंद पर एक रन नहीं बना पाई टीम इंडिया; पहला वनडे मैच टाई

    Updated: Fri, 02 Aug 2024 10:30 PM (IST)

    भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया पहला वनडे मैच टाई रहा। एक समय भारत को जीत के लिए मात्र 1 रन चाहिए थे और उसके दो विकेट बचे हुए थे। असलंका ने दो गेंद प ...और पढ़ें

    श्रीलंका और भारत के बीच पहला वनडे मैच टाई। फोटो- सोशल मीडिया
    श्रीलंका और भारत के बीच पहला वनडे मैच टाई। फोटो- सोशल मीडिया

    HighLights

    1. भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच टाई
    2. हसरंगा और असलंका ने लिए तीन-तीन विकेट
    3. एक रन नहीं बना सके आखिरी के दो बल्लेबाज

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच टाई रहा। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 230 के स्कोर पर रोक दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 14 गेंद पर 1 रन नहीं बना पाई। भारत ने दो गेंद पर दो विकेट गंवाए। रोमांचक मैच में हसरंगा और असलंका ने तीन-तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को मैच में बनाए रखा था। 

    टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का पैर क्रीज पर टिकने नहीं दिया। अविष्का फर्नांडो मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए। कुसल मेंडिस 14 रन बनाकर शिवम दुबे का शिकार बने। भारतीय गेंदबाजों ने नई गेंद से पूरा फायदा उठाया।

    डुनिथ वेल्लालागे ने खेली आतिशी पारी

    समरविक्रमा ने 8 रन का योगदान दिया। एक समय श्रीलंका का स्कोर 101 रन पर पांच विकेट हो गया था। पथुम निसांका ने 56 रन की जुझारू पारी खेली। अंत में डुनिथ वेल्लालागे ने अपने हाथ खोले और 65 गेंद पर नाबाद 67 रन की पारी खेल श्रीलंका टीम का स्कोर 200 के पार ले गए। हसरंगा ने 24 रन बनाए। भारत की तरफ से अर्शदीप और अक्षर ने दो-दो विकेट लिए।

    रोहित शर्मा ने किया ताबड़तोड़ आगाज

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा ने तेज शुरुआत दी। गिल के साथ पहले विकेट लिए 75 रन की साझेदारी की। रोहित शर्मा 58 रन बनाकर आउट हुए। गिल ने 16 रन की पारी खेली। विराट कोहली के बल्ले से 24 रन निकले। बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किए गए सुंदर ने 5 रन का योगदान दिया। श्रेयस अय्यर ने 23 और केएल राहुल ने 31 रन की पारी खेली।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: रोहित शर्मा ने शिवम दुबे पर बीच मैदान पर निकाला गुस्सा, वाइड बॉल के चक्कर में जमकर लगाई फटकार, Video

    दो गेंद पर गंवाए दो विकेट

    शिवम दुबे से पहले बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल ने 33 रन बनाए। सात विकेट खोने के बाद भी भारत जीत की दहलीज पर खड़ा। शिवम दुबे टीम को जीत की तरफ ले जा रहे थे कि वह आउट हो गए। जब वह आउट हुए थे स्कोर बराबर हो गया। दुबे ने 25 रन की पारी खेली। भारत को जीत के लिए एक रन बनाने थे। बल्लेबाजी करने आए अर्शदीप सिंह पहली ही गेंद पर आउट हो गए और मैच टाई हो गया। हसरंगा और असलंका ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

    यह भी पढे़ं- IND vs SL: WC के बाद मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, श्रीलंकाई गेंदबाजों की लगाई क्‍लास; 1-2 नहीं बनाए इतने रिकॉर्ड