Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    SL vs ZIM: असलंका का शतक गया बेकार, बारिश के चलते धुला श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 05:04 AM (IST)

    SL vs ZIM ODI Series श्रीलंका के नए कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की तरफ से ऑलराउंडर जेनिथ लियानाज ने वन ...और पढ़ें

    Charith Asalanka ने वनडे करियर का जड़ा तीसरा शतक। फोटो- एपी
    Charith Asalanka ने वनडे करियर का जड़ा तीसरा शतक। फोटो- एपी

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में जिम्बाब्वे के खिलाफ श्रीलंका का पहला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। ICC वर्ल्ड कप 2023 के निराशाजनक अभियान के बाद नए खिलाड़ियों से सजी श्रीलंकाई टीम ने वापसी की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 9 विकेट नुकसान पर 273 रन बनाए थे। चरिथ असलंका ने शतक जड़ा।

    श्रीलंका के नए कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। श्रीलंका की तरफ से ऑलराउंडर जेनिथ लियानाज ने वनडे में डेब्यू किया। पहले ही ओवर में श्रीलंका झटका लगा। अविष्का फर्नांडो गोल्डन डक पर आउट हुए। कुसल मेंडिस (46) और समरविक्रमा (41) ने श्रीलंकाई पारी को संभालने की कोशिश की।

    मेंडिस और समरविक्रमा ने संभाली पारी

    कुसल और सदीरा समरविक्रमा ने दूसरे विकेट के लिए 63 रन जोड़कर श्रीलंका को मैच में बनाए रखा। लियानाज ने 24 रन का योगदान दिया। हालांकि, असलंका ने अपना तीसरा वनडे शतक जड़ते हुए एक छोर संभाले रखा और स्कोरबोर्ड को लगातार बढ़ाते रहे। चोट के बाद वापसी करने वाले दासुन शनाका और अराचिगे बड़ी पारी नहीं खेल सके।

    यह भी पढे़ं- Shweta Sehrawat ने जड़ा दोहरा शतक, मंधाना को छोड़ा पीछे; रोहित का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

    मदुशंका ने दिलाई दो सफलता

    असलंका ने 95 गेंद पर 101 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे की तरफ से नगारवा, मुजारबानी और फराज ने दो-दो विकेट लिए। जबकि सिकंदर रजा को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। दिलशान मदुशंका ने तीसरे ओवर में दो विकेट लेकर जिम्बाब्वे की पारी को झकझोर दिया। हालांकि, चौथे ओवर के खत्म होते-होते बारिश आ गई। 4 ओवर में जिम्बाब्वे ने 12 रन बना लिए थे और दो विकेट गंवा दिए थे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- IND vs ENG: वीरेंद्र सहवाग ने इंग्लैंड टीम के 'कुक' की उड़ाई खिल्ली, आकाश चोपड़ा ने भी दिया साथ