विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AUS vs SA 1st ODI: एडेन मार्कराम के तूफान के बाद Keshav Maharaj ने खोला पंजा, घर पर ऑस्‍ट्रेलिया की हुई किरकिरी

Published: Tue, 19 Aug 2025 07:00 PM (IST)

एडेन मार्कराम और कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा की फिफ्टी के बाद केसव महाराज के 5 विकेट के चलते साउथ अफ्रीका ने ...और पढ़ें

केसव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी की। इमेज- एक्‍स
केसव महाराज ने कमाल की गेंदबाजी की। इमेज- एक्‍स

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एडेन मार्कराम और कप्‍तान टेम्‍बा बावुमा की फिफ्टी के बाद केसव महाराज के 5 विकेट के चलते साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेयिला को पहली वनडे में 98 रन से धोया। कंगारुओं के घर पर दक्षिण अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 1994 में पर्थ में साउथ अफ्रीका ने ऑस्‍ट्रेलिया को 82 रन से मात दी थी।

कैजलीज स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 296 रन बनाए। जवाब में कंगारू टीम घर पर पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 40.5 ओवर में 198 रन पर सिमट गई। मुकाबले में स्पिनर्स ने 11 विकेट चटकाए। यह ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में स्पिनरों द्वारा लिए गए दूसरे सर्वाधिक विकेट हैं।

ऑस्ट्रेलिया में एक वनडे मैच में स्पिनरों द्वारा सर्वाधिक विकेट

  • 12: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक एडिलेड 1996
  • 11: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाक सिडनी 1997
  • 11: ऑस्ट्रेलिया बनाम एसए केर्न्स 2025

प्रोटियाज टीम को मिली अच्‍छी शुरुआत

मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका की शुरुआत दमदार रही। एडेन मार्कराम और रयान रिकेल्टन के बीच 92 रन की पार्टनरशिप हुई। ट्रेविस हेड ने रयान को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। रिकेल्टन ने 43 गेंदों पर 33 रन बनाए। वहीं मार्कराम ने 9 चौकों की मदद से 81 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली। 4 नंबर पर आए मैथ्यू ब्रीट्जके ने अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 56 गेंदों का सामना किया और 57 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स का खाता नहीं खुला।

डेवाल्ड ब्रेविस (6) सस्‍ते में आउट हुए। कप्‍तान टेम्बा बावुमा ने 74 गेंदों पर 65 रन ठोक दिए। केसव महाराज ने 13 और प्रेनेलन सुब्रायन ने 1 रन बनाया। वियान मुल्डर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्‍ट्रेलिया के सलामी बल्‍लेबाज ट्रेविस हेड गेंदबाजी में सफल रहे। उन्‍होंने 9 ओवर किए और 4 विकेट चटकाए। बेन द्वारशुइस के खाते में 2 सफलाएं आईं।

मिडिल ऑर्डर सस्‍ते में आउट

कंगारू टीम को शुरुआत तो अच्‍छी मिली, लेकिन सलामी जोड़ी के बाद कोई भी बैटर क्रीज पर नहीं टिक पाया। ट्रेविस हेड और कप्‍तान मिचेल मार्श के बीच 60 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई। प्रेनेलन सुब्रायन ने हेड का शिकार कर इस साझेदारी को तोड़ा। गेंदबाजी में चमके हेड ने बल्‍ले से 27 रन बनाए। इसके बाद मार्श तो डटे रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्‍हें अन्‍य बल्‍लेबाजों का साथ नहीं मिला। लोअर ऑर्डर में बेन द्वारशुइस ने 33 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका की ओर से केसव महाराज ने 5 विकेट हॉल लिया। इसके साथ ही महाराज ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। वह एक वनडे में 5 विकेट लेने वाले 5वें दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर बने हैं। उन्‍होंने अपने कोटे के 10 ओवर में 33 रन दिए। नंद्रे बर्गर और लुंगी एनगिडी के हिस्‍से में 2-2 विकेट आए।

दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर्स के वनडे में 5 विकेट

  • 7/45 इमरान ताहिर बनाम वेस्टइंडीज, 2016
  • 6/24 इमरान ताहिर बनाम जिम्बाब्वे, 2018
  • 5/21 निकी बोजे बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2002
  • 5/33 केशव महाराज बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2025
  • 5/45 इमरान ताहिर बनाम वेस्टइंडीज, 2015
  • 5/49 तबरेज शम्सी बनाम श्रीलंका, 2021

यह भी पढ़ें- AUS vs SA 1st ODI Live Streaming: ऑस्‍ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का आगाज, जानें कैसे देखें यह मैच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।