विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ZIM vs SA: साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया ट्राई सीरीज का आगाज, सिकंदर रजा की फिफ्टी पर फिरा पानी

Published: Mon, 14 Jul 2025 08:28 PM (IST)

जिम्‍बाब्‍वे साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20I ट्राई सीरीज शुरू हो चुकी है। हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेले गए ...और पढ़ें

साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया श्रीगणेश। इमेज- एक्‍स
साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ किया श्रीगणेश। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीता मुकाबला
  2. सिकंदर रजा ने खेली 54 रन की अहम पारी
  3. जॉर्ज लिंडे के खाते में आईं 3 सफलताएं

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जिम्‍बाब्‍वे, साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच टी20I ट्राई सीरीज का आज से आगाज हुआ। पहले मैच में जिम्‍बाब्‍वे का सामना साउथ अफ्रीका से हुआ। हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेले गए इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे ने कप्‍तान सिकंदर रजा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे। जवाब में साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में ही 5 विकट खोकर टारगेट चेज कर लिया। 

जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब रही

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब रही और 8 के स्‍कोर पर टीम को पहला झटका लगा। वेस्ली माधेवेरे 1 के स्‍कोर पर हिट विकेट हुए। ब्रायन बेनेट और क्लाइव मदांडे के बीच 31 रन की पार्टनरशिप जरूर हुई। क्लाइव मदांडे ने 8 और ब्रायन बेनेट ने 30 रन बनाए। कप्‍तान रजा ने रयान बर्ल के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। रयान 29 के स्‍कोर पर कैच आउट हो गए। इसके बाद ताशिंगा मुसेकिवा ने 9 रन बनाए। रजा 38 गेंदों पर 54 न बनाकर नाबाद रहे। जॉर्ज लिंडे के खाते में 3 विकेट आए।

पहली गेंद पर ही गिरा विकेेट

142 रन चेज करने उतरी साउथ अफ्रीका को पहली ही गेंद पर झटका लगा। रिचर्ड नगारावा ने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को कॉट एंड बोल्‍ड किया। तीसरे ओवर में रीजा हेंड्रिक्स को नगारावा ने बोल्‍ड किया। रीजा ने 9 गेंदों पर 11 रन की पारी खेली। कप्‍तान रासी वैन डेर डुसेन 16 के स्‍कोर पर रियान को कैच थमा बैठे।

इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 17 गेंदों पर 41 रन की तूफानी पारी खेलकर रन गति को बढ़ाया। रुबिन हरमन ने 37 गेंदों पर 45 रन बनाए। कॉर्बिन बॉश 23 और जॉर्ज लिंडे 3 रन बनाकर नाबाद रहे। रिचर्ड नगारावा को 3 और ट्रेवर ग्वांडू को 2 सफलताएं मिलीं।

यह भी पढ़ें- ZIM vs SA: 'वो घबराया और बड़ी भूल कर दी', Wiaan Mulder पर वेस्‍टइंडीज के दिग्‍गज क्रिकेटर ने जमकर निकाली भड़ास

यह भी पढ़ें- ट्राई सीरीज के लिए जिम्‍बाब्‍वे टीम का एलान, 3 अनकैप्‍ड प्‍लेयर्स को मिला मौका; रजा को सौंपी गई कप्‍तानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।