SRH vs CSK Highlights: होम ग्राउंड पर जीती हैदराबाद, चेन्नई को रोमाचंक मुकाबले में दी शिकस्त
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्‍नई सुपर किंग्‍स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से ...और पढ़ें

SRH vs CSK Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs CSK Highlights: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनाइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन बना सकी और उन्हें 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने 8 रन खर्च किए और अपनी टीम को 10 रनों से जीत दिलाई। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को भी दो सफलता मिली।