SRH vs CSK Highlights: होम ग्राउंड पर जीती हैदराबाद, चेन्नई को रोमाचंक मुकाबले में दी शिकस्त
Sunrisers Hyderabad vs Chennai Super Kings Highlights: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से हो रहा है।

SRH vs CSK Highlights
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs CSK Highlights: आईपीएल 2026 का 27वां मुकाबला सनाइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुकाबले में हैदराबाद ने 10 रनों से जीत हासिल की। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 184 रन बना सकी और उन्हें 10 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की जरूरत थी लेकिन प्रफुल्ल हिंगे ने 8 रन खर्च किए और अपनी टीम को 10 रनों से जीत दिलाई। हैदराबाद के लिए ईशान मलिंग ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी को भी दो सफलता मिली।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद ने जीता मुकाबला
आखिरी ओवर में प्रफुल्ल हिंगे ने जेमी ओवरटन को आउट किया। 195 रन चेज करने उतरी चेन्नई 20 ओवर में 184 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने 10 रन से यह मैच जीता। आखिरी ओवर में हिंगे ने 18 रन नहीं बनाने दिए।
SRH vs CSK Live: शिवम दुबे लौटे पवेलियन
पिछले मैच में 4 विकेट चटकाने वाले साकिब हुसैन ने शिवम दुबे को बोल्ड किया। दुबे ने 16 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। अब चेन्नई को अगली 18 गेंदों पर जीत के लिए 40 रन बनाने हैं।
SRH vs CSK Live: सेट बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट आउट
सेट बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट आउट हो गए हैं। ईशान मलिंगा ने हैदराबाद को बड़ी सफलता दिलाई। शॉर्ट ने 30 गेंदों का सामना किया और 34 रन बनाए। अब जेमी ओवर्टन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
SRH vs CSK Live: आधी चेन्नई टीम लौटी पवेलियन
सरफराज खान के आउट होने के बाद मैदान पर आए डेवाल्ड ब्रेविस का तो खाता भी नहीं खुला। शिवांग कुमार की गेंद पर उन्होंने लियाम को कैच दे दिया। अब शिवम दुबे से चेन्नई को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
SRH vs CSK Live: सरफराज खान आउट
सरफराज खान पैर जमाने के बाद बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 19 गेंदों का सामना किया और 25 रन बनाए। सरफराज और मैथ्यू शॉर्ट के बीच चौथे विकेट के लिए 33 गेंदों पर 46 रन की साझेदारी हुई। अब डेवाल्ड ब्रेविस मैदान पर उतरे हैं।
SRH vs CSK Live: चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा
पावरप्ले के आखिरी ओवर में चेन्नई का तीसरा विकेट गिरा। ईशान मलिंगा ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट चटकाया। चेन्नई के कप्तान ने 13 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। अब सरफराज खान मैदान पर आए हैं।
SRH vs CSK Live: आयुष म्हात्रे कैच आउट
तकलीफ में नजर आ रहे आयुष म्हात्रे कैच आउट हो गए हैं। 5वें ओवर में हेनरिक क्लासेन ने उनका शानदार कैच लिया। नीतीश रेड्डी ने दूसरा विकेट अपने नाम किया। आयुष ने 13 गेंदों का सामना किया और 30 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 1 छक्का लगाया।
SRH vs CSK Live: चेन्नई की वापसी
पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद चेन्नई ने जोरदार वापसी की है। प्रफुल्ल हिंगे ने तीसरे ओवर में 24 रन दिए। 3 ओवर के बाद चेन्नई को स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 47 रन है। आयुष 10 गेंदों पर 25 और कप्तान ऋतुराज 5 गेंदों पर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
SRH vs CSK Live: संजू सैमसन लौटे पवेलियन
195 रन चेज करने उतरी चेन्नई की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन ने हेनरिक क्लासेन को कैच थमा दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज ने 1 छक्के की मदद से 3 गेंदों पर 7 रन बनाए। अब इम्पैक्ट प्लेयर आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने आए हैं।
SRH vs CSK Live: 20वें ओवर में गिरे 2 विकेट
20वें ओवर में अंशुल कंबोज ने एक और विकेट अपने नाम किया। उन्होंने चौथी गेंद पर शिवांग सिंह का शिकार किया। शिवांग बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में कैच आउट हुए। गुरजापनीत सिंह की गोद में उनकी पारी ने दम तोड़ा। ओवर की आखिरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन कैच आउट हुए। 20 ओवर के बाद हैदराबाद ने 9 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। चेन्नई को अगर यह मैच जीतना है तो तय ओवर में 195 रन बनाने होंगे।
SRH vs CSK Live: सलिल अरोड़ा कैच आउट
हैदराबाद का 7वां विकेट गिर गया है। गुरजापनीत सिंह ने सलिल अरोड़ा को अपने जाल में फंसाया। डेवाल्ड ब्रेविस ने सलिल का कैच लिया। सलिल ने 12 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को लगा बड़ा झटका
अंशुल कंबोज ने हेनरिक क्लासेन को क्लीन बोल्ड किया। क्लासेन ने 39 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौकों के साथ ही 2 छक्के भी लगाए । अब इम्पैक्टर प्लेयर लियाम लिविंगस्टोन मैदान पर आए हैं।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन
तेज शुरुआत के बाद हैदराबाद की पारी लड़खड़ा गई है। नीतीश रेड्डी के रूप में हैदराबाद को 5वां झटका लगा। नीतीश ने 8 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। जेमी ओवर्टन ने आज का तीसरा विकेट अपने नाम किया।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को लगा चौथा झटका
गेंदबाजों ने मुकाबले में चेन्नई की वापसी करा दी है। 11वें ओवर की पहली गेंद पर जेमी ओवर्टन ने अनिकेत वर्मा का विकेट अपने नाम कर लिया। अनिकेत ने 4 गेंदों का सामना किया और 2 रन बनाए। अब नीतीश कुमार रेड्डी मैदान में आए हैं।
SRH vs CSK Live: अभिषेक शर्मा आउट
तूफानी फिफ्टी लगा चुके अभिषेक शर्मा को जेमी ओवर्टन ने पवेलियन भेजा। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने अभिषेक का कैच लिया। अभिषेक ने 22 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद को लगे 2 झटके
अभिषेक शर्मा के तूफान के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के 2 विकेट गिर चुके हैं। पावरप्ले के आखिरी ओवर में मुकेश चौधरी ने हैदराबाद को बैक टू बैक झटके दिए। 5वीं गेंद पर उन्होंने ट्रेविस हेड को और आखिरी गेंद पर ईशान किशन को ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट कराया। ईशान पहली गेंद पर आउट हुए। वहीं हेड ने 20 गेंदों पर 23 रन की पारी खेली।
SRH vs CSK Live: हैदराबाद की तूफानी शुरुआत
हैदराबाद की शुरुआत तूफानी रही है। 5वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने बाउंड्री की लाइन लगा दी और 3 चौकों के साथ 2 छक्के लगाए। अभिषेक ने 15 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। 5 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 63 रन है।
आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक
- 15 गेंदें - अभिषेक शर्मा बनाम चेन्नई, आज
- 16 गेंदें - अभिषेक शर्मा बनाम मुंबई, 2024
- 16 गेंदें - ट्रेविस हेड बनाम दिल्ली, 2024
- 16 गेंदें - ट्रेविस हेड बनाम लखनऊ, 2024
SRH vs CSK Live: सलामी जोड़ी मैदान पर
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी मैदान पर आई है। चेन्नई की ओर से मैथ्यू शॉर्ट ने पहला ओवर किया। इस ओवर में उन्होंने 4 ही रन दिए।
SRH vs CSK Live: इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स: आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष, मैट हेनरी।
सनराइजर्स हैदराबाद: स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल।
SRH vs CSK Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।
SRH vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।
SRH vs CSK Live: टॉस अपडेट
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद में हर्ष दुबे की जगह दिलशान मदुशंका को टीम में शामिल किया गया है।
SRH vs CSK Live: सनराइजर्स हैदराबाद टीम
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार टारमाले, अमित कुमार, जेराल्ड कोएत्जे।
SRH vs CSK Live: चेन्नई सुपर किंग्स टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद, मैथ्यू शॉर्ट, अकील होसेन, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, मैट हेनरी, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, उर्विल पटेल, अमन खान, जैकरी फाउलकेस, रामकृष्ण घोष।
SRH vs CSK Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी सुधी पाठको का हार्दिक स्वागत है। आज आईपीएल के दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर होगी। यह मैच हैदराबाद के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।