Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs KKR Highlights: कोलकाता ने लगाई जीत की हैट्रिक, जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें

    Updated: Sun, 03 May 2026 07:16 PM (IST)

    Sunrisers Hyderabad vs Kolkata Knight Riders: कोलकाता ने हैदराबाद को मात देकर इस सीजन जीत की हैट्रिक पूरी की है। इस जीत ने उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को ...और पढ़ें

    हैदराबाद की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता की टीम

    हैदराबाद की चुनौती का सामना करेगी कोलकाता की टीम

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंगकृष रघुवंशी की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को उसके ही घर में सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ कोलकाता ने आईपीएल-2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी है। हैदराबाद द्वारा रखे गए 166 रनों के टारगेट को कोलकाता ने 18.2 ओवरों में हासिल कर लिया। हैदराबाद को हराने के बाद कोलकाता ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदें कायम रखी हैं। कोलकाता की इस जीत में कप्तान अजिंक्य रहाणे के 43 रनों का भी अहम रोल रहा। अंगकृष ने 47 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और दो छक्के मारे।

    इससे पहले, कोलकाता ने अपने गेंदबाजों के दम पर वापसी करते हुए उप्पल स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को 165 रनों पर ही रोक दिया। हैदराबाद की पूरी टीम 19 ओवरों में पवेलियन लौट गई जबकि एक समय ये टीम आसानी से 200 की तरफ जाती दिख रही थी। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौके और तीन छक्कों की मदद से 61 रनों की पारी खेली। ईशान किशन ने 29 गेंदों पर 42 रन बनाए।