Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SRH vs PBKS Highlights: कूपर कोनोली का शतक नहीं आया काम, पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद

    Updated: Wed, 06 May 2026 11:42 PM (IST)

    Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स को 33 ...और पढ़ें

    हैदराबाद का मुकाबला पंजाब से।

    हैदराबाद का मुकाबला पंजाब से।

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्‍स को 33 रन से मात दी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में गया। पंजाब किंग्‍स के कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

    सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। ईशान किशन (55) और हेनरिक क्‍लासेन (69) ने अर्धशतक लगाया। सलामी बल्‍लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली। साथ ही नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में पंजाब टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। वह 107 रन बनाकर नाबाद रहे।