SRH vs PBKS Highlights: कूपर कोनोली का शतक नहीं आया काम, पंजाब को हराकर टेबल टॉपर बनी हैदराबाद
Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से मात दी।
-1778072374771_m.webp)
हैदराबाद का मुकाबला पंजाब से।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। SRH vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 49वें मुकाबले में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से मात दी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में गया। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। ईशान किशन (55) और हेनरिक क्लासेन (69) ने अर्धशतक लगाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रन की पारी खेली। साथ ही नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में पंजाब टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी। कूपर कोनोली ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। वह 107 रन बनाकर नाबाद रहे।
SRH vs PBKS Live: पंजाब को मिली हार
आखिरी ओवर में मार्को यानसेन आउट हुए। उन्होंने 16 गेंदों पर 19 रन बनाए। इसी ओवर में कूपर कोनोली ने टी20 करियर का पहला शतक लगाया। कूपर ने 57 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की। पंजाब ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 202 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 33 रन से यह मुकाबला जीता। इस जीत के साथ हैदराबाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। हैदराबाद के 14 अंक हैं।
SRH vs PBKS Live: शशांक आउट
शशांक सिंह सस्ते में आउट हो गए हैं। 7 नंबर पर उतरे शंशाक ने 3 गेंदों का सामना किया और 4 रन बनाए। शाकिब हुसैन ने उनका विकेट चटकाया। अब मार्के यानसेन बल्लेबाजी करने आए हैं।
SRH vs PBKS Live: पंजाब की आधी टीम लौटी पवेलियन
पंजाब किंग्स का 5वां विकेट गिर गया है। पैट कमिंस ने सूर्यांश शेडगे को आउट किया। सूर्यांश शेडगे ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। उनके और कूपर कोनोली के बीच 5वें विकेट के लिए 30 गेंदों पर 47 रन की साझेदारी हुई।
SRH vs PBKS Live: पंजाब की पारी लड़खड़ाई
पंजाब किंग्स की पारी लड़खड़ा गई है। टीम ने सस्ते में 4 विकेट गंवा दिए हैं। पावरप्ले के अगले ही ओवर में शिवांग कुमार ने मार्कस स्टोइनिस को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। मार्कस ने 14 गेंदों पर 28 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
SRH vs PBKS Live: कप्तान श्रेयस अय्यर हुए आउट
शुरुआत 2 झटकों से पंजाब उबरी भी नहीं थी कि टीम का एक और विकेट गिर गया। पारी के चौथे ओवर में ईशान मलिंगा ने कप्तान श्रेयस अय्यर को पैट कमिंस के हाथों कैच आउट कराया। श्रेयस ने 5 गेंदों पर 5 रन बनाए।
SRH vs PBKS Live: 2 गेंद पर गिरे 2 विकेट
पहले ओवर की आखिरी गेंद पर पैट कमिंस ने प्रियांश आर्य को कैच आउट किया। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर नीतीश रेड्डी ने प्रभसिमरन सिंह को पवेलियन भेजा। कमिंस ने सिंह का कैच लिया। प्रभसिमरन ने 4 गेंदों का सामना किया और 3 रन बनाए। अब कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर मैदान पर हैं।
SRH vs PBKS Live: पंजाब की खराब शुरुआत
236 रन चेज करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में पैट कमिंस ने प्रियांश आर्य को ईशान मलिंगा के हाथों कैच आउट कराया। उन्होंने 3 गेंदों पर 1 रन बनाया।
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद ने बनाए 235 रन
आखिरी गेंद पर क्लासेन कैच आउट हुए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 235 रन बनाए। ईशान किशन (55) और हेनरिक क्लासेन (69) ने फिफ्टी लगाई। अभिषेक शर्मा ने 35 और ट्रेविस हेड ने 38 रन का योगदान दिया। नीतीश रेड्डी 29 रन बनाकर नाबाद रहे।
SRH vs PBKS Live: हेनरिक क्लासेन ने लगाया अर्धशतक
ईशान किशन के बाद हेनरिक क्लासेन ने फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 33 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। आज के मैच के क्लासेन को भी जीवनदान मिला। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। 18 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन है।
SRH vs PBKS Live: ईशान किशन आउट
ईशान किशन फिफ्टी लगाने के बाद कैच आउट हो गए हैं। अर्शदीप सिंह की गेंद पर सूर्यांश शेडगे ने यह कैच लिया। ईशान ने 32 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। अब नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी करने आए हैं।
SRH vs PBKS Live: ईशान किशन ने ठोकी चौथी फिफ्टी
ईशान किशन ने इस सीजन की चौथी फिफ्टी लगा दी है। उन्होंने 28 गेंदों पर 50 रन पूरे किए। 14वें ओवर में ईशान ने सिक्स की हैट्रिक लगाई। 8वें ओवर की पहली गेंद पर ईशान को जीवनदार मिला था। उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। कूपर कोनोली ने ईशान का कैच ड्रॉप कर दिया था।
SRH vs PBKS Live: ट्रेविस हेड कैच आउट
पावरप्ले के बाद हैदराबाद को दूसरा झटका लगा। बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ट्रेविस हेड कैच आउट हो गए। युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ही ओवर में बड़ी मछली जाल में फंसाई। हेड ने 19 गेंदों पर 38 रन बनाए। अब हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं। 7 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 86 रन है।
SRH vs PBKS Live: अभिषेक शर्मा आउट
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी का अंत हो गया है। लॉकी फर्ग्यूसन ने पंजाब को यह सफलता दिलाई। श्रेयस अय्यर ने अभिषेक का कैच लिया। अभिषेक ने 13 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। अब ईशान किशन मैदान पर आ चुके हैं।
SRH vs PBKS Live: हैदराबाद की तूफानी शुरुआत
अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड तबाही मचा रहे हैं। हैदराबाद को तूफानी शुरुआत मिली है। 3 ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर 48 रन है। पंजाब किंग्स को विकेट की दरकार है।
SRH vs PBKS Live: अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड आए
सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी है। अभिषेक शर्मा के साथ ट्रेविस हेड मैदान पर आ चुके हैं। पंजाब की ओर से पहला ओवर अर्शदीप सिंह कर रहे हैं।
SRH vs PBKS Live: इम्पैक्ट प्लेयर
- पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान।
- सनराइजर्स हैदराबाद: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
SRH vs PBKS Live: पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
SRH vs PBKS Live: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
SRH vs PBKS Live: टॉस अपडेट
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। पंजाब ने एक बदलाव किया है। शशांक सिंह की टीम में वापसी हुई है। वहीं हैदराबाद में नीतिश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है।
SRH vs PBKS Live: सनराइजर्स हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, हर्ष दुबे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, गेराल्ड कोएत्जे, नितीश कुमार रेड्डी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
SRH vs PBKS Live: पंजाब किंग्स
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाक, मुशीर खान, मिशेल ओवेन, बेन द्वारशुइस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, शशांक सिंह, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरज़ई, हरनूर सिंह, पाइला अविनाश, विशाल निशाद।
SRH vs PBKS Live: लाइव ब्लॉग
दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में आज पंजाब किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्लॉग में मिलने वाली हैं।