IND vs SL 2nd Test Highlights: कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, भारत ने 1-0 से जीती टेस्ट सीरीज
Sri Lanka vs India 2nd Test Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच ड्रॉ पर समाप्‍त हुआ। भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की।

IND vs SL: इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरा टेस्ट मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs SL 2nd Test, 5th Day Highlights। भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला गया। कोलंबो टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारतीय टीम ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 503 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में मेजबान टीम पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई थी।
श्रीलंका के 290 रनों पर सिमटने के बाद भारत ने उन्हें फॉलोऑन देने का फैसला किया। श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 229 रन बना लिए थे। श्रीलंका टीम ने दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 429 रन बनाए।
