Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    U19 Women T20 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, भारत से होगा मुकाबला

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sat, 28 Jan 2023 12:21 PM (GMT+05:30)

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस का फैसला गलत साबित हो रहा था। मैच की शुरुआत में शीर्ष क्रम ...और पढ़ें

    भारत और इंग्लैंड के बीच होगा u19 women t20 world cup का फाइनल।
    भारत और इंग्लैंड के बीच होगा u19 women t20 world cup का फाइनल।

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंग्लैंड अंडर19 महिला ने टीम ने ऑस्ट्रेलिया अंडर19 महिला टीम को शुक्रवार को खेले गए अंडर19 महिला टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफानल में हरा दिया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 99 रन का स्कोर बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 96 रन पर ही सिमट गई और 3 रन से मैच हार गई। इंग्लैड और भारत के बीच रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।

    इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करने का फैसला किया। इंग्लैंड की कप्तान ग्रेस स्क्रिवेंस का फैसला गलत साबित हो रहा था। मैच की शुरुआत में शीर्ष क्रम के विकेट गिर गए, एक समय इंग्लैंड पहले दस ओवरों में 45/7 का स्कोर बना सका था। एलेक्सा स्टोनहाउस (25), जोसी ग्रोव्स (15) और कप्तान स्क्रिवेंस (20) रन के योगदान से टीम ने 99 का स्कोर खड़ा किया।

    इंग्लैंड के गेंदबाजों ने बदली कहानी

    ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एला हेवर्ड, मैगी क्लार्क और सिना जिंजर को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, मिल्ली इलिंगवर्थ को एक विकेट मिला। मैच में ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मजबूत लग रही थी, लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच की पूरी कहानी ही बदल दी।

    100 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। शुरुआती झटकों से पूरी टीम नहीं उभर सकी। हालांकि, क्लेयर मूर (20), हेवर्ड (16) और एमी स्मिथ (26) ने ऑस्ट्रेलिया को जीत की पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन जीत नहीं दिला सके। इंग्लैड के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 96 रन पर रोक दिया। कप्तान स्क्रिवेंस ने 3.4 ओवरों में 2/8 और हन्ना बेकर ने 4 ओवरों में 3/10 बेहतरीन गेंदबाजी के दमपर इंग्लैंड को तीन रन से जीत दिला दी। रविवार को इंग्लैंड फाइनल में भारत से भिड़ेगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Womens U19 T20 WC Ind vs NZ : भारत ने किया धमाकेदार प्रदर्शन, न्‍यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में बनाई जगह

    यह भी पढ़ें- IND vs NZ : हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था… मैच के बाद न्यूजीलैंड के आलराउंडर ने किया खुलासा