Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND A vs AFG A: Vaibhav Suryavanshi का तूफान नहीं आया काम, अफगानिस्‍तान ने भारत को दी शिकस्‍त

    Updated: Thu, 11 Jun 2026 06:34 PM (IST)

    ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय ए टीम को अफगानिस्‍तान ए टीम के हाथों DLS मैथड से 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। ...और पढ़ें

    भारतीय टीम को मिली हार।

    भारतीय टीम को मिली हार।

    HighLights

    1. वैभव सूर्यवंशी ने खेली 44 रन की पारी

    2. गायकवाड़ और तिलक ने लगाई फिफ्टी

    3. इमरान मीर प्‍लेयर ऑफ द मैच चुने गए

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। ट्राई सीरीज के अपने दूसरे मुकाबले में गुरुवार को भारतीय ए टीम को अफगानिस्‍तान ए टीम के हाथों DLS मैथड से 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण इस मैच को कई बार रोकना पड़ा। पहले मैच 49-49 ओवर का हुआ।

    भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, रुतुराज गायकवाड़ और तिलक वर्मा की पारियों की बदौलत 49 ओवर में 9 विकेट खोकर 349 रन बनाए। जवाब में अफगान टीम ने 25.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच रुका और फिर शुरू नहीं हो पाया।

     

     

    वैभव ने दी तेज शुरुआत

    पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत दमदार रही। वैभव सूर्यवंशी ने आते ही अफगानी गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया। प्रभसिमरन सिंह का भी उन्‍हें भरपूर साथ मिला। दोनों के बीच 43 गेंदों पर 74 रन की पारी खेली। फिफ्टी की ओर बढ़ रहे वैभव की पारी पर 8वें ओवर में ब्रेक लगा। 15 साल के बल्‍लेबाज ने 9 चौकों की मदद से 22 गेंदों पर 44 रन कूट दिए। 3 नंबर पर उतरे प्रियांश आर्य (8) सस्‍ते में आउट हो गए।

    रुतुराज की फॉर्म जारी रही

    पिछले मैच के के शतकवीर रुतुराज गायकवाड़ ने सिंह के साथ फिर पारी को संभाल और 79 रन जोड़े। 22वें ओवर में प्रभसिमरन कैच आउट हुए। उन्‍होंने 69 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में पंजाब किंग्‍स के बल्‍लेबाज ने 14 चौके भी लगाए। इसके बाद रुतुराज और कप्‍तान तिलक वर्मा ने 66-66 रन की पारी खेली। आयुष बदोनी गोल्‍डन डक पर आउट हुए।

    खबरें और भी

    अब्‍दुल्‍ला ने खोला पंजा

    अंत में सूर्यांश शेडगे ने 27 गेंदों पर 40 और अनुकूल रॉय ने 8 गेंदों पर 16 रन की पारी खेलकर भारत के स्‍कोर को 350 के करीब पहुंचाया। अफगानिस्‍तान की ओर से अब्दुल्ला अहमदजई ने पंजा खोला। वहीं फरमानुल्लाह साफी के खाते में 3 विकेट आए।

    बारिश के कारण कम हुआ टारगेट

    बारिश के कारण अफगानिस्‍तान की पारी शुरू होने में देरी हुई। अफगानिस्‍तान को 38 ओवर में 294 रन का टारगेट मिला। इस लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी अफगा‍न टीम को सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। कप्‍तान इमरान मीर और हसन ईसाखिल ने 48 गेंदों पर 63 रन जोड़े।

    हालांकि, इसके बाद टीम को 2 झटके लगे। 8वें ओवर में अरशद खान ने हसन को विप्रज के हाथों कैच आउट कराया। 10वें ओवर में अनुकूल रॉय ने खालिद तनीवाल को LBW आउट किया। 25.5 ओवर तक अफगान टीम ने 2 विकेट खोकर 177 रन बना लिए थे।

    इमरान मीर 75 और बाहिर शाह 51 रन बनाकर नाबाद थे। इस बीच बारिश के कारण एक बार फिर मैच को रोकना पड़ा। इसके बाद मैच फिर शुरू ही नहीं हुआ। अंत में DLS मैथ्‍ड से अफगान टीम को विजयी घोषित किया गया। इमरान मैच के हीरो रहे।

    यह भी पढ़ें- IND A vs AFG A Highlights: भारत ए हुआ उलटफेर का शिकार, डीएलएस के दम पर अफगानिस्‍तान ए ने जीत ली बाजी

    यह भी पढ़ें- Vaibhav Suryavanshi की सफलता के पीछे पिता का बड़ा त्‍याग, बेंच दी थी पुश्तैनी जमीन; अब किए कई बड़े खुलासे