Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Women Asia Cup: पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया, जिंदा रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीद

    Updated: Sun, 21 Jul 2024 10:41 PM (IST)

    महिला एशिया कप 2024 में रविवार 21 जुलाई को पाकिस्तान टीम को अपनी पहली जीत नसीब हुई। नेपाल को 9 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में पहुंचने की उम ...और पढ़ें

    पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया। फोटो- ACC
    पाकिस्तान ने नेपाल को 9 विकेट से हराया। फोटो- ACC

    HighLights

    1. कविता जोशी ने नेपाल की तरफ से बनाए सर्वाधिक रन
    2. गुल फिरोजा ने खेली अर्धशतकीय पारी
    3. पाकिस्तान ने नेपाल को हराकर दर्ज की पहली जीत

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। गेंदबाजों के बाद गुल फिरोजा और मुनीबा की उम्दा बल्लेबाज के दम पर पाकिस्तान ने महिला एशिया कप 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपला महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए थे। इस आसान से लक्ष्य को पाकिस्तान ने 11.5 ओवर में 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

    पाकिस्तान की कप्तान निदा डार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नेपाल की शुरुआत बेहद खराब रही। महज चार के स्कोर पर समझाना खडके का विकेट खो दिया। टीम का स्कोर अभी 30 रन ही पहुंचा था कि कविता कुंवर भी पवेलियन लौट गईं। सीता राणा मगर अच्छा लय में दिख रही थीं लेकिन 26 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गईं।

    कविता जोशी ने बनाए सर्वाधिक रन

    कप्तान इंदू बर्मा अपना खाता नहीं खोल पाई। रुबीना छेत्री ने 25 रन का योगदान दिया। आखिरी में कविता जोशी ने 23 गेंद पर नाबाद 31 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। नेपाल की तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। पाकिस्तान की तरफ से सदिया इकबाल ने दो विकेट तो फतिमा सना ने एक विकेट हासिल किया।

    यह भी पढे़ं- IND W vs UAE W:ऋचा घोष और हरमनप्रीत के बाद गेंदबाजों ने ढाया कहर, यूएई को 78 रनों से हरा सेमीफाइनल में रखा कदम

    9 विकेट से जीती पाकिस्तान

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की सलामी जोड़ी ने जीत नींव रख दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गुल फिरोजा ने 35 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। मुनीबा अली अंत तक नाबाद रही और 46 रन बनाकर अपनी टीम को बड़ी जीत दिलाई। नेपाल की तरफ से कविता जोशी एकमात्र गेंदबाज रहीं जिन्हें विकेट मिला। इस बड़ी जीत से पाकिस्तान का नेट रन रेट बेहतर हुआ और सेमीफाइनल में पहुंची की उम्मीदों को भी जिंदा रखा है।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- Women Asia Cup: मंधाना और हरमनप्रीत के बीच शुरू हुई नई जंग, यूएई की गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड