Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IND W vs PAK W: टी20 विश्व कप में भारत ने किया जीत से आगाज, जेमिमा के अर्धशतक की बदौलत पाकिस्तान को रौंदा

    By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Sun, 12 Feb 2023 10:15 PM (IST)

    IND W vs PAK W पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान बिस्माह के अर्धशतक की बदौलत 149 रन का स्कोर बनाया। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 53 रन ...और पढ़ें

    महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। फोटो- एपी
    महिला टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया। फोटो- एपी

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। IND vs PAK T20 Women World Cup 2023: साउथ अफ्रीका के केपटाउन में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर महिला टी20 विश्व कप में जीत से आगाज किया है। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कप्तान बिस्माह के अर्धशतक की बदौलत पाक ने 149 रन का स्कोर बनाया। भारत ने जेमिमा रॉड्रिग्स के नाबाद 53 रन और ऋचा की तुफानी 31 रन के दम पर 3 विकेट नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच जीत लिया।

    टॉस जीतकर पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाक टीम को दूसरे ओवर में ही पहला झटका लगा। जवेरिया को 8 के निजी स्कोर पर दीप्ति ने हरमनप्रीत के हाथों कैच करवाया। वहीं, 42 के स्कोर मुनीबा भी आउट हो गई। इसके बाद कप्तान बिस्माह, निदा डार के साथ साझेदारी करने को सोच रही थी कि पूजा वस्त्राकर ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया।

    अंत के ओवरों में पाकिस्तान ने बनाए तेजी से रन

    पूजा ने निदा डार को शून्य पर आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद क्रीज पर आईं अमीन भी ज्यादा देर नहीं टिक सकीं और 11 रन बनाकर राधा यादव का शिकार बनीं। इसके बाद कप्तान और आयशा ने पारी को संभाला। इसी बीच 45 गेंद पर बिस्माह ने अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, आयशा ने तेजी से रन बनाना जारी रखा।

    बिस्माह और आयशा ने पाकिस्तान के स्कोर को न सिर्फ 100 के पार पहुंचाया, बल्कि अंत के ओवर में तेजी से रन बनाए। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 149 रन बनाए। बिस्माह 55 गेंद पर 68 रन, आयशा ने 25 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत की तरफ से राधा ने दो विकेट लिए दीप्ती शर्मा और पूजा को एक-एक विकेट मिला।

    खबरें और भी

    जेमिमा और ऋचा ने भारत को दिलाई जीत

    लक्ष्य का पीछा करते हुए शेफाली और यास्तिका ने भारत को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट लिए के 38 रन जोड़े। यास्तिका ने 17 रन और शेफाली ने 33 रन की पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत ने 16 रन बनाए। इसके बाद जेमिमा और ऋचा ने नाबाद 58 रन की साझेदारी की। जेमिमा ने 38 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, ऋचा ने तुफानी पारी खेलते हुए 20 गेंद पर नाबाद 31 रन बनाए।

    जेमिमा ने 19वें ओवर की आखिरी दो गेंद पर लगातार दो चौके लगाकर भारत को जीत दिलाई। भारत ने 19 ओवर में तीन विकेट खोकर 151 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से नश्रा संधू को दो विकेट मिला। वहीं, सादिया इकबाल के नाम एक विकेट रहा।

    यह भी पढ़ें- Bismah Maroof-Ayesha Naseem ने खेली ताबड़तोड़ पारियां, पाकिस्‍तान ने टी20 वर्ल्‍ड कप में रचा इतिहास

    यह भी पढ़ें- Bismah Maroof ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में ये कारनामा करने वाली बनी खिलाड़ी