IND W vs THAI W Highlights: महिला एशिया कप में भारत का जीत के साथ आगाज, गेंदबाजों ने बचाई टीम इंडिया की लाज
India Women's vs Thailand Women's Highlights: महिला एशिया कप 2026 में भारत और थाईलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

IND W vs THAI W: महिला एशिया कप 2026
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women's Asia Cup 2026, IND W vs THAI W Highlights: भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का स्कोर बनाया था। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और थाईलैंड की पूरी टीम 65 रनों पर सिमट गई। हरमनप्रीत कौर ने मैच को 94 रनों से अपने नाम कर लिया।
