Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND W vs THAI W Highlights: महिला एशिया कप में भारत का जीत के साथ आगाज, गेंदबाजों ने बचाई टीम इंडिया की लाज

India Women's vs Thailand Women's Highlights: महिला एशिया कप 2026 में भारत और थाईलैंड के बीच मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है।

By Praveen Kumar Mishra Sun, 30 Aug 2026 11:08 PM (IST)
IND W vs THAI W: महिला एशिया कप 2026

IND W vs THAI W: महिला एशिया कप 2026

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Women's Asia Cup 2026, IND W vs THAI W Highlights: भारत और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 का मुकाबला खेला गया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रनों का स्कोर बनाया था। भारत के लिए शेफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और थाईलैंड की पूरी टीम 65 रनों पर सिमट गई। हरमनप्रीत कौर ने मैच को 94 रनों से अपने नाम कर लिया।

30 Aug 202611:03:38 PM

India Women vs Thailand Women LIVE: भारत ने जीता मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 94 रनों से जीत हासिल की है। शेफाली वर्मा के अर्धशतक के दम पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए थे। थाईलैंड की टीम इसके जवाब में 65 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने कमाल की बॉलिंग की और 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने कोई भी रन खर्च नहीं किया। उनके अलावा नंदिनी शर्मा को भी तीन सफलता मिली।

30 Aug 202610:48:03 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: नंदिनी ने थाईलैंड को दिए दो झटके

थाईलैंड की टीम महिला एशिया कप 2026 में भारत के खिलाफ हार के करीब पहुंच गई है। नंदिनी शर्मा ने एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने 4 ओवर में 18 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए हैं। 

30 Aug 202610:24:45 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: दीप्ति शर्मा ने एक ओवर में लिए दो विकेट

दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड महिला टीम को एक ही ओवर में दो झटके दिए हैं। उन्होंने पहले नाओमी हैमिल्टन को एक रन के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उसी ओवर की तीसरी गेंद पर दीप्ति ने नन्नाफात चाईहान को जीरो के स्कोर पर मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया।

30 Aug 202610:21:22 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: थाईलैंड की आधी टीम लौटी पवेलियन

भारतीय गेंदबाजों ने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ कहर बरपाती गेंदबाजी की है। थाईलैंड की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। चानिडा सुथिरुआंग को श्री चरणी ने 5 रनों के स्कोर पर मैदान से बाहर भेजा है। इसके बाद नाओमी हैमिल्टन को दीप्ति शर्मा ने पवेलियन भेज थाईलैंड की आधी टीम को वापस भेज दिया है।

30 Aug 202610:18:37 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: श्री चरणी ने दिलाई तीसरी सफलता

भारत के गेंदबाजों ने महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की है। श्री चरणी ने टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने अफिसारा सुवांचोनराथी को एक रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। 

30 Aug 202610:15:45 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: थाईलैंड को लगा दूसरा झटका

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड को दूसरा झटका लगा है। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की है। नंदिनी शर्मा ने फन्नीता माया को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। वे 8 गेंदों पर 6 रन बनाकर आउट हुई।

30 Aug 20269:49:36 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: थाईलैंड को लगा पहला झटका

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड को पहला झटका लगा है। तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने नट्टाकन चंतम को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। वे 5 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुईं।

30 Aug 20269:28:37 PM

India Women vs Thailand Women LIVE Score: भारत ने बनाए 159 रन

थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में भारतीय बल्लेबाजों का संघर्ष देखने को मिला। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। भारत के लिए क्रांति गौड़ ने अंत कुछ बड़े शॉट्स खेले, जिससे भारतीय टीम ने 150 रनों का आंकड़ा पार किया। क्रांति ने 8 गेंदों पर नाबाद 15 रनों की पारी खेली।

30 Aug 20269:19:10 PM

India Women vs Thailand Women LIVE Score: भारत ने गंवाया 9वां विकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। टीम इंडिया ने 9वां विकेट गंवा दिया है। नंदिनी शर्मा एक रन बनाकर आउट हो गईं।

30 Aug 20269:16:57 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: प्रेमा रावत हुईं आउट

महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर नकेल कस दी है। टीम इंडिया ने आठवां विकेट गंवा दिया है और प्रेमा रावत 6 रन बनाकर आउट हो गई हैं।

30 Aug 20269:13:10 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: भारती फुलमाली हुईं आउट

महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मुश्किलों में घिरी हुई दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने सातवां विकेट गंवा दिया है। भारती फुलमाली 14 रन बनाकर आउट हो गई हैं।

30 Aug 20269:07:42 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: दीप्ति शर्मा हुईं आउट

महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ टीम इंडिया मुश्किल में दिखाई दे रही है। टीम इंडिया ने छठा विकेट गंवा दिया है। दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा 7 गेंदों पर 5 रन बनाकर रन आउट हो गई हैं।

30 Aug 20268:56:12 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: ऋचा घोष का गोल्डन डक

महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड ने भारत के खिलाफ शानदार वापसी की है। भारतीय टीम ने लगातार विकेट गंवाए हैं और टीम इंडिया की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष गोल्डन डक पर आउट हो गई और अपना खाता भी नहीं खोल सकी।

30 Aug 20268:54:44 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: शेफाली वर्मा आउट

भारत ने थाईलैंड महिला के खिलाफ लगातार विकेट गंवाए हैं। टीम इंडिया के लिए अर्धशतक लगाने वाली शेफाली वर्मा आउट हो गई हैं। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। 

30 Aug 20268:49:43 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: हरमनप्रीत कौर आउट

भारत को महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड के खिलाफ तीसरा झटका लगा है। कप्तान हरमनप्रीत कौर अपना कमाल नहीं कर सकी और 9 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हो गई। उन्हें थिपाचा पुत्थावांग ने मैदान से बाहर का रास्ता दिखाया। 

30 Aug 20268:38:27 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: प्रतिका रावल नहीं दिखा सकी जादू

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाली प्रतिका रावल अपने पदार्पण पर कमाल नहीं कर सकी। वे 18 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गई। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर मैदान पर बैटिंग के लिए आई हैं।

30 Aug 20268:36:45 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: शेफाली वर्मा ने लगाय अर्धशतक

थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप में बैटिंग करते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अर्धशतक ठोक दिया है। उन्होंने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी लगाई है। 

30 Aug 20268:16:34 PM

India Women vs Thailand Women LIVE: स्मृति मंधाना आउट

थाईलैंड के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सस्ते में आउट हो गई हैं। वे 10 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुईं। उनके आउट होने के बाद टी20 डेब्यू करने वाली प्रतिका रावल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आई हैं।

30 Aug 20268:13:26 PM

India Women vs Thailand Women LIVE: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

थाईलैंड के खिलाफ खेलते हुए भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया है। मंधाना ने महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्होंने सूजी बेट्स को पीछे छोड़ दिया है और दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।

महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बैटर्स-

  • मिताली राज - 10868
  • स्मृति मंधाना - 10750
  • सूजी बेट्स - 10740
30 Aug 20268:02:57 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

थाईलैंड के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में भारत की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं।

30 Aug 20268:01:12 PM

IND W vs THAI W LIVE Cricket Score: थाईलैंड की प्लेइंग-11

अपिसारा सुवानचोनराथी, नट्टाकन चंटम, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चाइहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, थिपचा पुथावोंग (कप्तान), ओनिचा कामचोमफू।

30 Aug 20267:47:35 PM

India Women vs Thailand Women LIVE Score: भारत की प्लेइंग-11

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।

30 Aug 20267:35:27 PM

India Women vs Thailand Women LIVE Score: थाईलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में थाईलैंड ने टॉस जीत लिया है। उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया के लिए प्रतिका रावल ने टी20 में डेब्यू किया है।

30 Aug 20267:30:40 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: प्रतिका रावल का डेब्यू

भारत की स्टार बल्लेबाज प्रतिका रावल को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने का मौका मिला है। उन्हें अब खुद को साबित करना होगा क्योंकि उनके सेलेक्शन को लेकर सवाल उठते रहे हैं। प्रतिका के स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल रहता है और अब उन्हें आलोचकों का मुंह बंद कराना होगा।

30 Aug 20267:25:46 PM

Women's Asia Cup 2026 LIVE: थोड़ी देर में होगा टॉस

महिला एशिया कप 2026 में भारत और थाईलैंड का सामना होना है। टीम इंडिया का ये पहला मुकाबला है। इसके लिए थोड़ी देर में यानी 7:30 बजे टॉस होगा। भारतीय टीम जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।

30 Aug 20267:16:10 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: भारतीय महिला टीम

स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतिका रावल, राधा यादव, गुनालन कमलिनी, प्रेमा रावत।

30 Aug 20267:11:40 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: थाईलैंड महिला टीम

एफिसारा सुवानचोनराथी, फन्निता माया, नन्नापत कोनचारोएनकाई (विकेटकीपर), नारुएमोल चाइवाई (कप्तान), चानिडा सुथिरुआंग, नाओमी हैमिल्टन, सुलेपोर्न लाओमी, नन्नाफट चैहान, सुनिदा चतुरोंग्रट्टाना, ओनिचा कामचोमफू, थिपचा पुथावोंग, कोरानित सुवानचोनराथी, चायनिसा फेंगपैन, थानराडा सीसावन, नट्टकन चन्तम।

30 Aug 20267:11:22 PM

IND W vs THAI W LIVE Score: लाइव ब्लॉग

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और थाईलैंड के बीच महिला एशिया कप 2026 में होने वाले मुकाबले के लिए दैनिक जागरण के लाइव ब्लॉग में आप सभी पाठकों का स्वागत है। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us