विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WPL MI vs DC: आखिरी गेंद पर मिली मुंबई इंडियंस को जीत, दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हराया

Updated: Fri, 23 Feb 2024 11:48 PM (IST)

WPL MI vs DC महिला प्रीमियर लीग 2024 का आगाज हो गया। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और पहली महिला प्रीमियर लीग की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स के बीच उद्घाटन मु ...और पढ़ें

मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया। फोटो- एपी
मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराया। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को 4 विकेट से हराकर जीत से आगाज किया। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन चाहिए था। एस संजना ने सिक्स लगाकर मैच समाप्त किया।

मुंबई को जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य मिला था। मुंबई की शुरुआत बेहद खराब रही। हेली मैथ्यू बिना खाता खोले आउट हो गईं। इसके बाद यास्तिका ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। नैट सिवर ब्रंट के साथ मिलकर पारी को संभाला। यास्तिका ने 45 गेंद पर 57 रन की पारी खेली।

कप्तान ने खेली कप्तानी पारी

कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 34 गेंद पर 55 बनाकर आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुईं। आखिरी गेंद पर मुंबई को जीत के लिए 5 रन बना थे और एस संजना ने सिक्स जड़ दिया। दिल्ली के लिए अरुंधति और कैप्सी को 2-2 विकेट मिला।

यह भी पढे़ं- Ranji Trophy Quarter Final: मुशीर खान ने जड़ा पहला रणजी शतक, पहले दिन सौराष्ट्र और मध्य प्रदेश की हालत खराब

इससे पहले डब्ल्यूपीएल के उद्घाटन मैच में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बहुत धीमी रही। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर का टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय टीम के पक्ष में रहा। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज शबनम इस्माइल ने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर ही ओपनर शेफाली वर्मा को बोल्ड कर दिल्ली को बैकफुट पर भेज दिया।

कैप्सी ने खेली अर्धशतकीय पारी

इसके बाद कप्तान लैनिंग और कैप्सी ने साझेदारी बनाने के लिए समय लिया। गत सत्र की सर्वाधिक रन स्कोरर रहीं दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने शेफाली का विकेट गिरने के बाद हाथ खोलने का भरपूर प्रयास किया, परंतु साइका इशाक और इस्माइल ने उन्हें कोई अवसर नहीं दिया।

रोड्रिग्स का मिला साथ

इस दौरान कैप्सी ने चौथे ओवर में ब्रंट के खिलाफ दो चौके और पांचवें ओवर में इस्माइल के खिलाफ एक चौका लगाया, परंतु वह भी रन गति को बहुत नहीं बढ़ा सकीं। कैप्सी ने 53 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। वहीं, 24 गेंद पर रोड्रिग्स ने 42 रन बनाए। अमेलिया केर और नैट सिवर ब्रंट को दो-दो विकेट मिले।

यह भी पढ़ें- WPL 2024 Opening Ceremony: कप्तानों ने शाहरुख खान के साथ किया सिग्नेचर पोज, फिल्मी गानों पर झूमें फैंस