IND A vs NZ A: जायसवाल के शतक और सुदर्शन के फिफ्टी से भारत मजबूत, बारिश की वजह से पहला दिन समय से पहले खत्म
यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन की दमदार पारी की वजह से भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन मजबूत पकड़ बना ली है।

इंडिया ए की तीसरे टेस्ट में पकड़ मजबूत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक और साई सुदर्शन के जबरदस्त अर्धशतक की वजह से इंडिया ए ने शनिवार से शुरू हुए तीसरे अनऔपचारिक टेस्ट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। लिंकन के मैदान पर न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जायसवाल और सुदर्शन का बल्ला जमकर गरजा।
जायसवाल और सुदर्शन के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 175 रनों की साझेदारी की। जायसवाल ने सिर्फ 127 गेंदों में सेंचुरी ठोकी। हालांकि, बारिश की वजह से मुकाबला समय से पहले ही खत्म हो गया।
भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट खोकर 227 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 77 और कप्तान ध्रुव जुरैल 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन सिर्फ 69.3 ओवर का खेल हुआ। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला, जिस वजह से मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो पाया।
जायसवाल-सुदर्शन की दमदार पारी
न्यूजीलैंड ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जो उसी पर भारी पड़ गया। टीम इंडिया की सलामी जोड़ी ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।
जायसवाल और सुदर्शन ने पहले विकेट के लिए 46.3 ओवर में 175 रन जोड़े। इस दौरान जायसवाल ने 16 चौकों और दो छक्कों की मदद से तूफानी शतक ठोका। वो 102 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इसके अलावा, सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक लगाया। सुदर्शन 205 गेंदों में 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल इस पारी में बड़ी पारी खेलने में नाकामयाब रहे।
पडिक्कल सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरैल की क्रीज पर एंट्री हुई। उन्होंने सुदर्शन के साथ तीसरे विकेट के लिए अब तक 18 रन जोड़ दिए हैं। अब दूसरे दिन भारत को बड़े स्कोर तक ले जाने में इन दोनों की बड़ी भूमिका होगी।
जायसवाल का लगातार दूसरा शतक
जायसवाल का ये लगातार दूसरा शतक है। इससे पहले दूसरे अनऔपचारिक टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद शतकीय पारी खेली थी।
जायसवाल 155 रन बनाकर अंतिम तक क्रीज पर डटे रहे थे। हालांकि, ये मुकाबला ड्रॉ रहा था। अब भारतीय टीम की नजर तीसरे मैच क साथ-साथ सीरीज पर भी कब्जा करने पर होगी।
यह भी पढ़ें- Ind vs Nz 2nd ODI Live Score: न्यूजीलैंड ने गंवाया 7वां विकेट, कप्तान मिचेल सैंटनर 31 रन बनाकर आउट
यह भी पढ़ें- मोहम्मद शमी के 5 सबसे यादगार प्रदर्शन, जब 'लाला' की रफ्तार के आगे थर्राया विरोधी खेमा