ZIM vs BAN: 142 रन का 'लॉलीपॉप' लक्ष्य भी नहीं बना पाया बांग्लादेश, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने किया चमत्कार
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने बांग्लादेश के खिलाफ हरारे में खेले गए पहले वनडे मैच में चमत्कार कर दिखाया। टीम ने 141 रनों का स्कोर डिफेंड कर हैरान कर दिया ...और पढ़ें

जिम्बाब्वे ने बांग्लादेश को हराया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जिम्बाब्वे ने हरारे में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में जीत हासिल की। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के गेंदाबजों ने कमाल कर दिया और 141 रनों के स्कोर को डिफेंड कर दिया। मेजबान जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद ऐसा लग रहा था कि बांग्लादेश आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लेगा।
142 रनों का लक्ष्य बांग्लादेश के लिए आसान लग रहा था लेकिन जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ऐसा नहीं होने दिया। कप्तान रिचर्ड नगारवा ने खुद टीम को आगे से लीड किया और एक शानदार जीत दिलाई। इससे पहले बांग्लादेश के नाहिद राणा ने भी कमाल की गेंदबाजी की और उन्होंने बांग्लादेश के लिए वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बेहतरीन स्पेल डाला। जिम्बाब्वे ने मैच को 25 रनों से अपने नाम किया।
नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी
मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बैटिंग करने आई जिम्बाब्वे की टीम नाहिद राणा के आगे बेबस दिखाई दी। राणा ने कहर बरपाती गेंदबाजी की और मेजबानों को उन्हीं के घर में घुटनों पर ला दिया। जिम्बाब्वे के लिए सर्वश्रेष्ठ स्कोरर न्यूमैन न्याम्हुरी रहे, जिन्होंने 51 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे की आधी टीम दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाई।
निचले क्रम में न्याम्हुरी के अलावा कप्तान नगारवा ने 27 रन बनाए, जिसके दम पर जिम्बाब्वे की टीम ने 141 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए राणा ने कमाल की बॉलिंग की। उन्होंने 10 ओवरों में 21 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने 2 मेडन ओवर डाला। वे बांग्लादेश के लिए वनडे में सबसे सफल स्पेल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
खबरें और भी
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने लिखी जीत की पटकथा
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने मुकाबले में कमाल की बॉलिंग की। कप्तान नगारवा खुद आगे आए और 3 विकेट हासिल किए। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने भी 3 विकेट चटकाए। ब्लेसिंग मुजरबानी और न्याम्हुरी ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसी के साथ बांग्लादेश की टीम 116 रनों पर सिमट गई और नगारवा की कप्तानी वाली टीम ने मैच को 25 रनों से अपने नाम कर लिया। जिम्बाब्वे के द्वारा वनडे में ये चौथा सबसे छोटा स्कोर डिफेंड किया गया है। लिस्ट में सबसे ऊपर 2017 का अफगानिस्तान का मुकाबला है, जब जिम्बाब्वे ने 130 रनों का स्कोर डिफेंड किया था।