ZIM vs IND 2nd T20I Highlights: बल्लेबाजों का धमाल और गेंदबाजों का कमाल, श्रेयस की कप्तानी में भारत की धमाकेदार सीरीज जीत
Zimbabwe vs India 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में शनिवार को जिम्‍बाब्‍वे को 90 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। आखिरी ...और पढ़ें

भारत ने जीती सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 2nd T20I Highlights: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लाब में खेला गया। भारतीय टीम ने को जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रेयस अय्यर लगातार आठ T20I मैचों में टॉस जीतने के बाद पहली बार टॉस हारे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (60) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने 25 और वैभव सूर्यंवशी ने 20 रन बनाए। जवाब में जिम्बाबे टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। यश ठाकुर और प्रिंस यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं।