Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • AI मास्टरक्लास
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

ZIM vs IND 2nd T20I Highlights: बल्लेबाजों का धमाल और गेंदबाजों का कमाल, श्रेयस की कप्तानी में भारत की धमाकेदार सीरीज जीत

Zimbabwe vs India 2nd T20I Highlights: भारतीय टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में शनिवार को जिम्‍बाब्‍वे को 90 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। 

By Rajat Gupta Sat, 25 Jul 2026 08:33 PM (IST)
भारत ने जीती सीरीज

भारत ने जीती सीरीज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs Zimbabwe 2nd T20I Highlights: भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लाब में खेला गया। भारतीय टीम ने को जिम्‍बाब्‍वे को 90 रन से हराकर सीरीज अपने नाम की। आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा।

जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। श्रेयस अय्यर लगातार आठ T20I मैचों में टॉस जीतने के बाद पहली बार टॉस हारे। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन (81) और तिलक वर्मा (60) के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए।

कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 25 और वैभव सूर्यंवशी ने 20 रन बनाए।  जवाब में जिम्‍बाबे टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट चटकाए। यश ठाकुर और प्रिंस यादव को 2-2 सफलताएं मिलीं।

25 Jul 20268:01:29 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: भारत ने जीती सीरीज

18वें ओवर में अभिषेक शर्मा ने रिचर्ड नगारवा को पवेलियन भेजा। इसके साथ ही जिम्‍बाब्‍वे टीम 129 रन पर सिमट गई। भारत ने 90 रन से इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम की। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारत की यह पहली सीरीज जीत है। 

25 Jul 20267:55:38 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: यश ने किया दूसरा शिकार

डेब्‍यू मैच खेल रहे यश ठाकुर को दूसरी सफलता मिल चुकी है। उन्‍होंने तदिवानाशे मारुमनी के बोल्‍ड किया। तदिवानाशे मारुमनी ने 19 गेंदों का सामना किया और 24 रन बनाए। 

25 Jul 20267:51:46 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: अभिषेक ने किया दूसरा बोल्‍ड

बल्‍लेबाजी में फेल रहे अभिषेक शर्मा गेंदबाजी में कमाल कर रहे हैं। वह अपने दूसरे ओवर में दूसरा विकेट चटका चुके हैं। 16वें ओवर में अभिषेक ने न्यूमैन न्यामुरी को बोल्‍ड किया। न्यूमैन न्यामुरी ने 3 रन बनाए। 

25 Jul 20267:44:07 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: अभिषेक शर्मा को भी मिली सफलता

श्रेयस अय्यर ने अब 7वें गेंदबाज का भी इस्‍तेमाल कर लिया है। तिलक वर्मा के बाद उन्‍होंने अभिषेक शर्मा को भी गेंद दी। अभिषेक भी कप्‍तान की उम्‍मीदों पर खरे उतरे और उन्‍होंने 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर विकेट चटकाया और ब्रैड इवांस को बोल्‍ड किया। 

25 Jul 20267:42:08 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: तिलक वर्मा को मिला विकेट

श्रेयस अय्यर ने छठे गेंदबाज का इस्‍तेमाल किया और 12वां ओवर तिलक वर्मा को थमा दिया। तिलक ने निराश नहीं किया और दूसरी ही गेंद पर रयान बर्ल का विकेट चटकाया। रयान बर्ल ने 18 गेंदों पर 20 रन बनाए। 

25 Jul 20267:16:05 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: जिम्‍बाब्‍वे की आधी टीम आउट

भारतीय टीम को शिवम दुबे ने 5वीं सफलता दिलाई। 9वें ओवर में दुबे ने वेस्ली मधेवेरे का विकेट चटकाया। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने वेस्ली मधेवेरे का कैच‍ लिया। अब विकेटकीपर तदिवानाशे मारुमनी मैदान पर उतर चुके हैं। 

25 Jul 20267:05:13 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: प्रिंस यादव का कमाल

पहले टी20 में कमाल की गेंदबाजी करने वाले प्रिंस यादव आज भी लय में नजर आ रहे हैं। वह अब तक 2 विकेट चटका चुके हैं। 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्‍होंने कप्‍तान सिकंदर रजा का विकेट चटकाया। हालांकि, इसके बाद वह कुछ तकलीफ में नजर आए और मैदान से बाहर चले गए। उनके ओवर की बची हुए 4 गेंद शिवम दुबे डाल रहे हैं।  

25 Jul 20267:02:49 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: रवि बिश्नोई ने दिलाई सफलता

पावरप्‍ले के भीतर जिम्‍बाब्‍वे ने 3 विकेट गंवा दिए हैं। छठे ओवर की 5वीं गेंद पर रवि बिश्नोई ने डायोन मायर्स को बोल्‍ड किया। डायोन मायर्स ने 9 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। 6 ओवर के बाद जिम्‍बाब्‍वे का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 49 रन है।

25 Jul 20266:54:43 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: जिम्‍बाब्‍वे का दूसरा विकेट गिरा

220 रन चेज करने उतरी जिम्‍बाब्‍वे की शुरुआत खराब रही। पावरप्‍ले के भीतर ही टीम के 2 विकेट गिर चुके हैं। 5वें ओवर की पहली गेंद पर प्रिंस यादव ने बेन करन को शिवम दुबे के हाथों कैच आउट कराया। अब रयान बर्ल मैदान पर उतरे हैं।

25 Jul 20266:49:56 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: यश ठाकुर का पहला विकेट

जिम्‍बाब्‍वे का पहला विकेट गिर गया है। डेब्‍यू मैच खेल रहे यश ठाकुर ने ब्रायन बेनेट को ईशान किशन के हाथों कैच आउट कराया। ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। अब डायोन मायर्स बल्‍लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

25 Jul 20266:35:30 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: बेनेट और बेन करन मैदान पर

जिम्‍बाब्‍वे को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो हर हाल में 220 रन बनाने होंगे। ब्रायन बेनेट और बेन करन बल्‍लेबाजी के लिए उतर चुके हैं। दोनों ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दी है। इस दौरान बेनेट को एक जीवनदान मिला। तिलक वर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया। 

25 Jul 20266:12:48 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: भारत ने बनाए 219 रन

आखिरी ओवर में रिंकू सिंह (12) कैच आउट हुए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ईशान किशन और तिलक वर्मा के अर्धशतक की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 219 रन बनाए। ईशान शतक से चूक गए और उन्‍होंने 81 रन की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा 60 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने 25 और वैभव सूर्यंवशी ने 20 रन की पारी खेली। जिम्‍बाब्‍वे को अगर सीरीज में वापसी करनी है तो अगले 20 ओवर में 220 रन बनाने होंगे।

25 Jul 20265:55:35 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: ईशान का शतक अधूरा

शानदार बल्‍लेबाजी कर रहे ईशान किशन शतक से चूक गए। 18वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में वह कैच आउट हुए। विकेटकीपर बल्‍लेबाज ने 44 गेंदों पर 81 रन की पारी खेली। अब रिंकू सिंह मैदान पर उतरे हैं।

25 Jul 20265:32:24 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: ईशान की फिफ्टी

ईशान किशन ने 31 गेंदों पर अर्धशतक लगा दिया है। टी20 इंटरनेशनल में यह उनकी 12वीं फिफ्टी है। दूसरे छोर पर ईशान किशन उनका साथ दे रहे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन है।

25 Jul 20265:19:03 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: श्रेयस अय्यर आउट

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारतीय टीम को तीसरा झटका लगा। ब्रायन बेनेट ने कप्‍तान श्रेयस अय्यर का शिकार किया। अय्यर ने 20 गेंदों का सामना किया और 25 रन बनाए। उनके और ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 66 रन की साझेदारी हुई। अब ईशान का साथ देने के लिए तिलक वर्मा आए हैं। 

25 Jul 20265:00:14 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: पावरप्‍ले समाप्‍त

पहले 6 ओवर का खेल समाप्‍त हो गया है। भारतीय टीम का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन है। श्रेयस अय्यर 6 और ईशान किशन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

25 Jul 20264:47:44 PM

पिछले मैच के हीरो वैभव सूर्यवंशी की पारी पर विराम लग गया है।  रिचर्ड नगारवा ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर वैभव का शिकार किया। बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वैभव कैच आउट हुए। ब्लेसिंग मुजरबानी ने यह कैच लिया। वैभव ने 9 गेंदों का सामना किया और 20 रन बनाए। अब ईशान किशन का साथ देने के लिए कप्‍तान श्रेयस अय्यर मैदान पर आए हैं। 3 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन है। 

25 Jul 20264:38:54 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: भारत को लगा पहला झटका

टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने अभिषेक शर्मा का विकेट चटकाया। अभिषेक लगातार दूसरे मैच में फेल रहे। उन्‍होंने 8 गेंदों पर 8 रन की पारी खेली।

25 Jul 20264:35:20 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: सलामी जोड़ी मैदान पर

भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत ने 9 रन बनाए। दोनों की नजर टीम को तेज शुरुआत देने पर है। 

25 Jul 20264:10:00 PM

India vs Zimbabwe 2nd T20I: भारत की प्लेइंग इलेवन

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव। 

25 Jul 20264:05:51 PM

Zimbabwe vs India 2nd T20I: जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन

ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी। 

25 Jul 20264:11:34 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: टॉस अपडेट

जिम्‍बाब्‍वे के कप्‍तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ऐसे में भारतीय टीम पहले बल्‍लेबाजी करती नजर आएगी। जिम्‍बाब्‍वे ने प्‍लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारतीय टीम 1 बदलाव के साथ मैदान में उतरी है। अशोक शर्मा की जगह यश ठाकुर को मौका मिला है। 

25 Jul 20263:28:27 PM

IND vs ZIM 2nd T20I Live: जिम्बाब्वे टीम

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, तफदजवा त्सिगा, इनोसेंट कैया, तनाका चिवांगा, वेलिंगटन मसाकाद्जा। 

25 Jul 20263:26:43 PM

ZIM vs IND 2nd T20I Live: भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर।

25 Jul 20263:26:27 PM

Zimbabwe vs India 2nd T20I: लाइव ब्‍लॉग

दैनिक जागरण के लाइव ब्‍लॉग में आपका स्‍वागत है। भारतीय टीम आज दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे से टकराने जा रही है। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में टीम पहली सीरीज जीतना चाहेगी। मैच से जुड़ी सभी अपडेट आपको इस ब्‍लॉग में मिलने वाली हैं। 

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us