विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TNPL 2025: बल्‍लेबाज की कुटाई से टूटा बैट, जाकर गेंदबाज को लगा; तेजी से वायरल हो रहा Video

Updated: Tue, 10 Jun 2025 07:10 PM (IST)

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में 9 जून को कोयंबटूर में चेपक सुपर गिल्लीज और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। इस मैच में एक अजीब घटना हुई। मैच के दौरान ...और पढ़ें

बैट टूटकर गेंदबाज को जाकर लगा। इमेज- एक्‍स
बैट टूटकर गेंदबाज को जाकर लगा। इमेज- एक्‍स

HighLights

  1. तमिलनाडु प्रीमियर लीग की घटना
  2. CSG और NRK के बीच हुई टक्‍कर
  3. CSG ने 41 रन से जीता मुकाबला

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से यूं तो कई वीडियो आए दिन वायरल होते हैं। बेहतरीन गेंदबाजी हो, कैच या फिर कोई अन्‍य घटना। ऐसा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह वीडियो तमिलनाडु प्रीमियर लीग का है। 9 जून को कोयंबटूर में चेपक सुपर गिल्लीज और नेल्लई रॉयल किंग्स के बीच मुकाबले में एक अजीब घटना हुई। मैच के दौरान बल्‍लेबाज गेंदबाज की जमकर कुटाई कर रहा था। इस दौरान बैट टूट जाता है जाकर गेंदबाज को लगता है।

बैट के हो गए 2 टुकड़े

सीएसजी की पारी के चौथे ओवर में इमैनुएल चेरियन ने एक लेंथ बॉल फेंकी। के आशिक ने पावरप्ले में बड़ा शॉट लगाने के लिए मिड-ऑफ के ऊपर से गेंद को उड़ाया। हालांकि, गेंद बैट के बीचों बीच टकराई और इसके 2 टुकड़े हो गए। बल्‍ले का निचला हिस्‍सा गेंदबाज के पैर पर जाकर लगा। वहीं गेंद मिड-ऑफ फील्डर की ओर चली गई। गेंदबाज की जांघ पर मामूली चोट लग गई, लेकिन वह बड़ी चोट से बच गया।

के आशिक ने बल्ले से कमाल दिखाया और चेपक सुपर गिल्लीज ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 के 6वें मैच में नेल्लई रॉयल किंग्स को 41 रनों से हरा दिया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 38 गेंदों पर 142.11 की स्ट्राइक रेट से एक छक्के और सात चौकों की मदद से 54 रन बनाए। कप्तान अपराजित, विजय शंकर और स्वप्निल सिंह ने भी बल्ले से कमाल किया। कप्‍तान ने 41 (29), शंकर ने 47* (24) और सिंह ने 45 (14) रन की पारी खेली।

वी युधवीश्वरन ने नेल्लई रॉयल किंग्स के लिए सबसे ज्‍यादा विकेट लिए। उन्होंने 37 रन देकर 3 सफलताएं प्राप्‍त कीं। सोनू यादव के खाते में 2 विकेट आाए। साथ ही सचिन राठी को एक सफलता मिली। जवाब में नेल्लई रॉयल किंग्स ने 20 ओवर में 171/9 रन बनाए। टॉप ऑर्डर कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सका। कप्तान अरुण कार्तिक ने 42 गेंदों पर 51 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्‍ले से तीन छक्के और एक चौका निकला। बाद में मुहम्मद अदनान खान ने 27 गेंदों पर 48 रनों की तेज पारी खेली।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: ऋषभ पंत ने एक शॉट में तोड़ दी स्टेडियम की छत, इंग्लैंड को दे डाली चेतावनी!