Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    12 जून से इंग्‍लैंड में होगी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 की शुरुआत, लॉर्ड्स करेगा फाइनल की मेजबानी

    Updated: Thu, 01 May 2025 02:35 PM (IST)

    Womens T20 World Cup 2026 महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्‍लैंड की मेजबानी में टूर्नामेंट क ...और पढ़ें

    महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के स्‍थान और तारीख का कार्यक्रम जारी (Pic Credit- Lord's X)
    महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के स्‍थान और तारीख का कार्यक्रम जारी (Pic Credit- Lord's X)

    HighLights

    1. महिला टी20 वर्ल्‍ड कप की शुरुआत 12 जून को होगी
    2. 5 जुलाई को फाइनल मैच की मेजबानी लॉर्ड्स करेगा
    3. 24 दिनों में 7 स्‍थानों पर कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे

    स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इंग्‍लैंड की मेजबानी में 12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। 5 जुलाई को फाइनल की मेजबानी लॉर्ड्स करेगा।

    बर्मिंघम, साउथैम्‍प्‍टन, लीड्स, मैनचेस्‍टर, केनिंगटन ओवल और ब्रिस्‍टल अन्‍य वो स्‍थान हैं, जहां वर्ल्‍ड कप के मुकाबले खेले जाएंगे। स्‍थान और तारीख की घोषणा 1 मई को लॉर्ड्स में लॉन्‍च इवेंट के दौरान की गई।

    24 दिनों में टूर्नामेंट के 33 मैच खेले जाएंगे। आगामी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप में कुल 12 टीमें हिस्‍सा लेंगी। महिला क्रिकेट में किसी प्रतियोगिता में सबसे ज्‍यादा टीमें हिस्‍सा लेंगी। याद हो कि लॉर्ड्स ने 2017 महिला वनडे वर्ल्‍ड कप के फाइनल की भी मेजबानी की थी।

    8 टीमों की जगह पक्‍की

    इंग्‍लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्‍ड कप के लिए आठ टीमें पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी हैं। भारत, न्‍यूजीलैंड, पाकिस्‍तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्‍टइंडीज, इंग्‍लैंड और ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी जगह पक्‍की की। अन्‍य चार टीमों का चयन अगले साल क्‍वालीफायर्स के जरिये होगा।

    यह भी पढ़ें: Women's T20 WC 2024: न्यूजीलैंड की 'तीन दादी' की सालों की तपस्या हुई सफल, पहली बार पहना वर्ल्ड कप का ताज- PHOTOS

    जय शाह ने क्‍या कहा

    आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने कहा, 'आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की तैयारी के लिए आयोजन स्थलों की पुष्टि एक निर्णायक क्षण का प्रतिनिधित्व करती है। यह टूर्नामेंट कौशल, भावना और खेल कौशल के उत्सव में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों को एक साथ लाएगा।'

    उन्‍होंने आगे कहा, 'यूके की समृद्ध विविधता ने हमेशा सभी टीमों के लिए जोशीला समर्थन दिखाया है, जिसे हमने पिछले आयोजनों में यादगार रूप से देखा है। 2017 में लॉर्ड्स में महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच, जिसमें सभी टिकट बिक गए थे, महिलाओं के खेल के उत्थान में एक मील का पत्थर बना हुआ है, और मैं फाइनल के लिए इससे अधिक उपयुक्त मंच के बारे में नहीं सोच सकता।'

    न्‍यूजीलैंड है गत चैंपियन

    महिला टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में हिस्‍सा लेने वाली 12 टीमों को दो ग्रुपों में बाटा जाएगा। इस टूर्नामेंट में नॉकआउट चरण और फाइनल होगा। न्‍यूजीलैंड गत चैंपियन बनकर उतरेगा, जिसने पिछले साल अक्‍टूबर में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: World Champion बनते ही युवा भारतीय बेटियां हुईं मालामाल, BCCI ने खोला करोड़ों का खजाना