Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    GT vs SRH: हैदराबाद और गुजरात के बीच रोमांचक टक्कर, तूफानी बल्लेबाजी बनाम दमदार गेंदबाजी का मुकाबला

    Updated: Tue, 12 May 2026 07:06 AM (IST)

    आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला मैच प्लेऑफ की दौड़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हैदराबाद की विस्फोटक बल्लेबाजी गुजरात के ...और पढ़ें

    गुजरात के सामने हैदराबाद की टक्कर

    गुजरात के सामने हैदराबाद की टक्कर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    पीटीआई, अहमदाबाद: आईपीएल अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है तब दूसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स हैदराबाद और तीसरे स्थान की टीम गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार को होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है जो प्लेऑफ की दौड़ को ध्यान में रखते हुए दोनों टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

    शुभमन गिल की अगुआई वाली गुजरात की टीम ने सत्र की खराब शुरुआत से उबरते हुए कई महत्वपूर्ण जीत हासिल की हैं। इनमें पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स पर 77 रन की जीत भी शामिल है, जिससे वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इस जीत से गुजरात की स्थिति थोड़ी बेहतर नजर आ रही है।

    अभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी), सनराइजर्स और टाइटंस सभी के समान 14 अंक हैं। ऐसे में नेट रन रेट प्लेऑफ की दौड़ में निर्णायक कारक बन सकता है।

    सनराइजर्स ने सही समय पर हासिल अपनी की लय

    सनराइजर्स ने सही समय पर अपनी लय हासिल कर ली है। पंजाब किंग्स के विरुद्ध पिछले मैच में पर 33 रन की जीत में उसने अपनी बल्लेबाजी ताकत का शानदार नमूना पेश किया। उसने इस मैच में चार विकेट पर 235 रन बनाए लेकिन प्लेऑफ की दौड़ काफी कड़ी है। इसलिए वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रह सकता।

    जहां तक टाइटंस का सवाल है तो उसकी टीम बेहद संतुलित है। उसकी बल्लेबाजी कप्तान गिल और साई सुदर्शन के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों ने शीर्ष क्रम में मजबूती प्रदान की है और पावरप्ले में अच्छा प्रदर्शन किया है। जोस बटलर और वॉशिंगटन सुंदर बीच के ओवरों में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। इससे उसकी टीम बड़ा स्कोर बनाने या बड़े लक्ष्य हासिल करने में सफल रही है।

    खबरें और भी

    टाइटंस की गेंदबाजी दमदार

    टाइटंस की गेंदबाजी भी उतनी ही दमदार है, जिसमें मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की तेज गति और विकेट लेने की क्षमता के साथ-साथ राशिद खान का नियंत्रण और बीच के ओवरों में मैच का रुख बदलने वाली गेंदबाजी का शानदार संयोजन है।

    विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया

    सनराइजर्स ने एक बार फिर से अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से प्रभावित किया है जो किसी भी विरोधी टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। उसके शीर्ष चार बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन ने लगातार आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण उसने इस सत्र में लगातार 200 से अधिक रन बनाए हैं।

    टाइटंस के गेंदबाजों के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाना आसान नहीं होगा। सनराइजर्स का गेंदबाजी आक्रमण भी कप्तान पैट कमिंस के आक्रामक दृष्टिकोण पर केंद्रित है, जो चोट के कारण सत्र के शुरू में नहीं खेल पाए थे। उनकी वापसी से सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज इशान मलिंगा शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लगभग हर मैच में उन्होंने महत्वपूर्ण विकेट लेकर या अनुशासित गेंदबाजी से रन प्रवाह रोककर अपना प्रभाव छोड़ा है।

    उन्होंने अब तक 16 विकेट लिए हैं। सनराइजर्स के लिए चिंता का विषय शीर्ष क्रम के नहीं चल पाने के बाद मध्य क्रम का अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाना है। इसके अलावा उसकी फील्डिंग भी बहुत अच्छी नहीं रही है।

    इस प्रकार हैं दोनों टीमें

    गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), अनुज रावत, अरशद खान, अशोक शर्मा, जोस बटलर, कानर एस्टरहुइजन, गुरनूर बरार, जेसन होल्डर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, ग्लेन फिलिप्स, प्रसिद्ध कृष्णा, कगिसो रबाडा, राशिद खान, साई किशोर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, ईशांत शर्मा, निशांत सिंधु, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, वॉशिंगटन सुंदर, ल्यूक वुड, जयंत यादव।

    सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, आरएस अंबरीश, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, जेराल्ड कोएट्जी, हर्ष दुबे, क्रेंस फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टन, दिलशान मधुशंका, इशान मलिंगा, कामिंडु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरन, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।

    यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस की हार के बाद कोच ने सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बोल दी बड़ी बात, अगले सीजन को लेकर दिए संकेत

    यह भी पढ़ें- Krunal Pandya हैं 'असली योद्धा', पेट का गहरा घाव झेलकर MI को हराया; RCB की जीत के बाद खुद शेयर की पोस्ट