Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    IND W vs SA W: हरमनप्रीत की टीम को हर हाल में चाहिए होगी जीत, साख बचाने की है लड़ाई

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 07:32 PM (IST)

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पीछे है और तीसरा मैच 'करो या मरो' का है। ...और पढ़ें

    भारत को चाहिए सिर्फ जीत

    भारत को चाहिए सिर्फ जीत

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    आईएएनएस, जोहानिसबर्ग: हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम बुधवार को जब दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध तीसरे टी-20 मुकाबले में उतरेगी तो ये उसके लिए 'करो या मरो' जैसा होगा।

    भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीजी में 0-2 से पीछे है और एक और हार से वह सीरीज गंवा बैठेगी। सीरीज में अब तक मेजबान टीम पूरी तरह से हावी रही है, उसने बल्ले और गेंद दोनों से अपने गेम-प्लान को अच्छे से लागू किया है, जबकि भारत की कमजोरी, खासकर मध्य क्रम की अस्थिरता रही है।

    पहले मैच में दी थी टक्कर

    पहले मुकाबले में, भारत ने कुछ संघर्ष दिखाया और टीम जीत के करीब पहुंच गई थी, जिसका श्रेय कप्तान हरमनप्रीत कौर की नाबाद 47 रनों की पारी को जाता है। हालांकि, लौरा वोल्वा‌र्ट्स (51) और एनेरी डर्कसेन (नाबाद 44) ने दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में जीत दिलाने में मदद की।

     

    दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका की एकतराफ जीत

    दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका ने लगभग एकतरफा जीता। ऐसे में अब टीम को जीत चाहिए तो स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स जैसी अहम बल्लेबाजों को हरमनप्रीत के साथ मिलकर पारी को स्थिरता और गति देने के लिए आगे आना होगा।

    यह भी पढ़ें- IND W vs SA W T20I: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया का एलान, अनुष्का शर्मा को डेब्यू का मौका; ये दो स्टार बाहर

    यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम के T20I और ODI स्क्वॉड का एलान, किसे-किसे मिला मौका?

    खबरें और भी