Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आज से वनडे विश्व कप का होगा आगाज, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी कांटे की टक्कर

    By Jagran NewsEdited By: Piyush Kumar
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 06:42 AM (IST)

    आज से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने वाला है। 10 विश्व स्तरीय मैदानों में अब तक का सबसे उत्कृष्ट वनडे विश्व कप खेला जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को नरेन्द् ...और पढ़ें

    आज से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच खेला जाएगा।(फोटो सोर्स: जागरण)
    आज से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच खेला जाएगा।(फोटो सोर्स: जागरण)

    HighLights

    1. टीमों के बीच आज से देश में होगा क्रिकेट का महाकुंभ
    2. दिन तक चलने वाले विश्व कप में कुल 48 मैच होंगे

     अभिषेक त्रिपाठी, अहमदाबाद।  48 मैच, 45 दिन, 10 देश और 10 विश्व स्तरीय मैदानों में अब तक का सबसे उत्कृष्ट वनडे विश्व कप खेला जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में 2019 विश्व कप के दो फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मैच से होगी।

    जोस बटलर की कप्तानी में खेलेगा इंग्लैंड

    पिछले फाइनल में इन दोनों के बीच ऐसा मैच हुआ था कि आइसीसी को ज्यादा बाउंड्री के आधार पर जीतने वाले नियम को बदलना पड़ा था। गत विजेता इंग्लैंड अब इयोन मोर्गन की जगह जोस बटलर की कप्तानी में खेलेगा लेकिन उपविजेता टीम के कप्तान अभी भी केन विलियमसन ही हैं।

    चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा भारत 

    हालांकि वह चोट के कारण पहले मैच में नहीं खेलेंगे। भारत पहला मैच रविवार को चेन्नई में आस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेलेगा। टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण मैच 14 अक्टूबर को मेजबान व पाक के बीच होगा। 

    यह भी पढ़ें: हर कोई भारत-इंग्लैंड की बात कर रहा है लेकिन'... Zaheer ने इस टीम को बताया World Cup 2023 का सबसे बड़ा दावेदार

    खबरें और भी