यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Women World Cup final: महिला विश्व कप में जीत पर कानपुर में मनी दीपावली, सड़कों पर उत्साह, जमकर आतिशबाजी
Women World Cup Celebration in Kanpur: कानपुर में महिला विश्व कप फाइनल में भारत की जीत का शहरवासियों ने जोरदार ...और पढ़ें

महिला विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद तेजाब मिल कंपाउंड में आतिशबाजी करते खेल प्रेमी। जागरण
HighLights
देर रात भारतीय महिला टीम की खिताबी जीत का जश्न शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी करके मनाया
जागरण संवाददाता, कानपुर। महिला विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका पर जीत का जश्न शहर वासियों ने उसका पूर्वक मनाया। शहर के किदवई नगर, गोविंद नगर, ग्वालटोली, परेड, साकेत नगर, लाल बंगला सहित कई क्षेत्रों दक्षिण अफ्रीका का और भारत की जीत पर जमकर आतिशबाजी की गई।
रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी 20 मैच के बाद महिला विश्व कप फाइनल के लिए क्रिकेट प्रेमी टेलीविजन के सामने डटे रहे। देर रात भारतीय महिला टीम की खिताबी जीत का जश्न शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी करके मनाया।
महिला विश्व कप में भारतीय टीम की जीत के बाद पीरोड में आतिशबाजी करते खेल प्रेमी। जागरण
परेड, लालबंगला में युवा क्रिकेटर और क्रिकेट प्रेमियों ने तिरंगा यात्रा निकली। शहर की कई क्रिकेट एकेडमी के आश्रित, सिमरन, रोहित, विराट के साथ कई दर्जन क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की जीत पर जश्न मनाया।
जाजमऊ के रोवर्स मैदान में क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी के बीच तिरंगा लहराकर भारतीय टीम की जीत खुशी जाहिर की। पूर्व महिला क्रिकेटर और आईसीसी हॉल आफ फेम में शामिल नीतू डेविड ने कहा कि भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट के लिए स्वर्णिम अध्याय साबित होगी। वहीं, रीता डे ने कहा कि देशवासियों ने जो सपना देखा था, वो बेटियों ने साकार कर दिखाया।
इंटरनेट मीडिया पर जमकर मिल रहीं बधाईयां
भारतीय टीम की जीत के बाद सड़क से लेकर इंटरनेट मीडिया तक बधाई का तांता लगा रहा। यूजर्स ने महिला खिलाड़ियों को अपने अंदाज में शुभकामनाएं दिया। एक यूजर्स ने लिखा कि नई ऊर्जा, नया इतिहास - नारी शक्ति ने फिर साबित किया है कि भारत हर मैदान में चैंपियन है। दिव्यां नाम की यूजर्स ने इस जीत को अद्भुत, अलौकिक एवं अभिनन्दनीय बताया। एक यूजर्स ने भारत की नारी शक्ति को कुछ इस अंदाज में बयां किया- दुनिया देख रही है दम विश्व कप जीत गए हैं हम,यें भारत की नारी हैं, सब पर भारी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।