विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Team India Champions Arrival: चैंपियन IND का एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्‍वागत, PM 11 बजे करेंगे खिलाड़‍ियों से मुलाकात

Published: Thu, 04 Jul 2024 06:36 AM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2024 09:01 AM (IST)

भारतीय टीम गुरुवार की सुबह बारबाडोस से नई दिल्‍ली पहुंची। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का नई दिल्‍ली ...और पढ़ें

Team India Champions Arrival: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 ट्रॉफी संग दिल्ली पहुंची भारतीय टीम
Team India Champions Arrival: टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 ट्रॉफी संग दिल्ली पहुंची भारतीय टीम

HighLights

  1. India Champions Arrival: भारतीय टीम ट्रॉफी संग पहुंची वतन
  2. भारत ने 17 साल के बाद जीता टी20 विश्व कप का खिताब
  3. पीएम मोदी से सुबह 11 बजे होगी भारतीय टीम की मुलाकात

एएनआई, नई दिल्ली। भारतीय टीम गुरुवार को सुबह 6 बजे बारबाडोस से नई दिल्‍ली पहुंची। पता हो कि भारतीय खिलाड़ी ब्रिजटाउन में हरिकेन बेरिल चक्रवात के कारण तीन दिन तक फंसे हुए थे। भारतीय स्‍टाफ को बुधवार को स्‍पेशल चार्टर्ड फ्लाइट के जरिये देश लाया गया।

रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम का नई दिल्‍ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्‍वागत हुआ। दिल्ली हवाई अड्डे के बाहर फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। हर किसी ने गर्मजोशी से भारतीय टीम का स्वागत किया। कई फैंस तो रात में ही एयर पोर्ट पहुंच गए थे।

विराट को देखते ही शोर मचाने लगे फैंस

टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट के बाहर आए और बस से होटल के लिए रवाना हो गए। इस बीच विराट कोहली जब बस में चढ़ रहे थे तो उन्होंने फैंस की तरफ देखा और उनका अभिवादन स्वीकार किया। फैंस विराट कोहली को देखते ही शोर मचाने लगे।

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम दिनभर क्‍या करने वाली है, यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स

पीएम मोदी से मिलेगी टीम

टीम आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मिलेगी। उसके बाद आज ही मुंबई रवाना होगी। टीम आज ही मुंबई के नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम के बीच खुली बस पर रोड शो करेगी। पहले ये कार्यक्रम कल होना था। खिलाड़ियों को जल्दी फ्री करने के लिए ये कार्यक्रम आज ही होगा।

आईटीसी मौर्य में टीम इंडिया के लिए विशेष तैयारी

ट्रॉफी जीतने के बाद पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए आईटीसी मौर्य में तैयारियां चल रही हैं।

क्रिकेटरों की एक झलक देखने का इंतजार

विमान कर्मियों को भी क्रिकेटरों की एक झलक देखने का इंतजार है। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के टी 20 विश्व कप जीतकर आइजीआइ एयरपोर्ट पहुँचने से पूर्व स्वागत में क्रिकेट प्रेमी बारिश के बीच खड़े हैं।

बता दें कि विश्व जीतने के बाद ही भारतीय टीम को भारत लौटना था लेकिन बारबाडोस में तूफान के कारण टीम को वहीं रोक दिया था। दो दिन की देरी के बाद, बीसीसीआई ने पूरी टीम और उनके परिवारों के एक साथ घर लौटने के लिए एक चार्टर्ड उड़ान की व्यवस्था की।

भारतीय टीम घर लौटने के बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी। रोहित एंड कंपनी इसके बाद सीधे मुंबई के लिए रवाना होगी। मुंबई पहुंचने के बाद विजयी भारतीय टीम का विक्ट्री मार्च निकलेगा। परैड नरीमन प्वाइंट्स से वानखेड़े स्टेडियम तक होगी। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर्स पर इनाम राशि भी होगी। बीसीसीआई ने खुद 125 करोड़ रुपये के बोनस का एलान किया था।

यह भी पढ़ें: Rohit Sharma का भारतवासियों के नाम खास संदेश, BCCI निकालेगी विजय परेड; यहां होगा जश्न का आयोजन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।