विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में खुले मैनहोल से सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड

Published: Wed, 11 Nov 2026 02:38 AM (IST)

बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 वर्षीय बच्चा खुले सीवर में गिर गया ...और पढ़ें

दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड

दिल्ली में बड़ा हादसा: नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का मासूम, तलाश में जुटी NDRF और फायर ब्रिगेड

HighLights

  1. नांगली विहार में 4 वर्षीय बच्चा खुले सीवर में गिरा।

  2. NDRF, फायर सर्विस सहित कई टीमें बचाव में जुटीं।

  3. दास गार्डन कॉलोनी के पास हादसा, तलाश अभियान जारी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के नांगली विहार स्थित दास गार्डन कॉलोनी के पास एक 4 साल का मासूम बच्चा सीवर में गिर गया है। जिसके बाद से एक बड़ा बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

faridabad news  (85)

इस बचाव अभियान में NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA और BSF की टीमें शामिल हैं। यह सभी लोग बच्चे को खोजने में जुटे हैं।

एक दमकल अधिकारी ने बताया, "हमें 9:45 बजे कॉल मिली। दिल्ली फायर सर्विस की टीम को यहां तैनात किया गया... 4 साल का एक बच्चा अपनी मां के साथ खेल रहा था, तभी वह खुले मैनहोल से सीवर में गिर गया... बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन अभी तक बच्चा नहीं मिला है।"

वहीं, लापता बच्चे के पिता, खुर्शीद आलम ने कहा, "मेरे बेटे का नाम इमरान है। वह पार्क में खेलने आया था और शौच के लिए सीवर के पास गया... सीवर खुला हुआ था, और वह उसमें गिर गया। बचाव अभियान चल रहा है...।"

उधर, मौके पर SDM रजत मल्होत्रा भी मौके पर मौजूद हैं, जो पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अवैध कारोबार के खिलाफ डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, मुंबई के न्हावा शेवा बंदरगाह पर 13 हजार ई-सिगरेट जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।