Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना को साफ रखने में हो गए फेल, दिल्ली के 7 STP टेस्ट में नहीं उतरे खरे; DPCC की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:02 PM (IST)

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के सात सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं, जिससे ...और पढ़ें

    यमुना को साफ रखने में एसटीपी फेल, जा रहा बिना ट्रीटेड पानी। फोटो: एआई जनरेटेड

    यमुना को साफ रखने में एसटीपी फेल, जा रहा बिना ट्रीटेड पानी। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. दिल्ली के सात एसटीपी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे

    2. डीपीसीसी रिपोर्ट में उपचारित पानी की खराब गुणवत्ता उजागर

    3. दिल्ली जल बोर्ड एसटीपी उन्नयन कार्य में जुटा है

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। घरों से निकलने वाले सीवेज को सीधे यमुना में गिरने से रोकने के लिए सीवेज उपचार संयंत्र (एसटीपी) में इन्हें उपचारित किया जाता है। लेकिन, एसटीपी की गुणवत्ता पर प्रश्न खड़े होते रहते हैं।

    दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार सात एसटीपी गुणवत्ता पर खरे नहीं नहीं उतरे हैं। इनसे उपचारित पानी में कुल निलंबित ठोस (डीएसएस), जैव रासायनिक ऑक्सीजन मांग (बीओडी ) और फीकल कोलीफार्म का स्तर निर्धारित मानक से अधिक मिला है।

    डीपीसीसी ने जारी की 30 एसटीपी वॉटर रिपोर्ट 

    डीपीसीसी ने 30 एसटीपी के उपचारित पानी की रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार दिल्ली गेट एसटीपी के उपचारित पानी में टीएसएस 18 मिलीग्राम /लीटर दर्ज हुआ, जबकि निर्धारित सीमा 10 एमजी/लीटर है।

    बीओडी 12 एमजी/लीटर मिला, जो स्वीकार्य स्तर 10 एमजी/लीटर से अधिक है। फीकल कोलीफार्म का स्तर प्रति 100 मिलीलीटर में अधिकतम 230 सर्वाधिक संभावित संख्या (एमपीएन) होना चाहिए, जबकि मिला है 1,500 एमपीएन /100 मिली।

    फीकल कोलीफार्म, टीएसएस और बीओडी भी अधिक

    यमुना विहार फेज-तीन के एसटीपी फीकल कोलीफार्म का स्तर 8,400एमपीएन/100 एमएल पाया गया। टीएसएस, बीओडी का स्तर भी अधिक मिला है। इसी तरह से यमुना विहार फेज-एक, महरौली, घिटोरनी और वसंत कुंज के दो एसटीपी भी मानक पर खरे नहीं उतरे हैं।

    दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि एन एसटीपी के उन्नयन का काम चल रहा है। अगले कुछ माह में उन्नयन कार्य पूरा होने पर इसकी गुणवत्ता में सुधार होगी। जिन एसटीपी का उन्नयन कार्य पूरा हुआ है उनकी गुणवत्ता में सुधार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में बनेगा अनोखा 'वामन वन', जहां दिखेगा प्रकृति का जादू; बच्चे के लिए लगेगी पर्यावरण की पाठशाला

    यह भी पढ़ें- दिल्ली HC का पत्रकार सौरव दास और गोपाल राय को अवमानना का नोटिस, जस्टिस स्वर्ण कांता को टारगेट करने का आरोप