दिल्ली के सुभाष नगर में तेज रफ्तार का कहर, कार ने डिलीवरी ब्वॉय को रौंदा; मौके पर मौत
दिल्ली के सुभाष नगर में एक तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने डिलिवरी ब्वॉय को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से डिलिवरी ब्वॉय की मौके पर ही मौत हो गई।
तिलकनगर थाना क्षेत्र में सुभाष नगर मोड़ के पास शनिवार तड़के करीब तीन बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नजफगढ़ रोड पर सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन की रेड लाइट के पास एक तेज रफ्तार हुंडई वर्ना कार ने आगे जा रही स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में स्कूटी सवार 25 वर्षीय हेम शंकर की मौत हो गई। मृतक रघुबीर नगर का निवासी था और जेप्टो के साथ बतौर डिलीवरी पार्टनर काम कर रहा था।

टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार। जागरण
पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया है और कार को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।
शकरपुर इलाके में भी हुआ हादसा
वहीं, पूर्वी दिल्ली के शकरपुर इलाके में भी एक तेज रफ्तार ने बाजार में कई रेहड़ी-पटरी वालों की गाड़ियों को टक्कर मार दी। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में कार समेत अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
-1771643811704.jpg)
शकर इलाके में तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर। जागरण
वहीं, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि किआ सेल्टोस के ड्राइवर ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मारी है।
यह भी पढ़ें- 'बेटे की गलती पर शर्मिंदा हूं', द्वारका हादसे पर नाबालिग आरोपी के पिता का बयान
द्वारका में भी हुआ था दर्दनाक हादसा
दिल्ली में अभी हाल ही में द्वारका साउथ में लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास भी ऐसी दर्दनाक घटना हुई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। यहां कथित तौर पर बिना लाइसेंस वाले एक नाबालिग की कार उसकी बाइक से टकरा गई थी।
खबरें और भी
(न्यूज एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ)