Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, कैफे में युवक की गोली मारकर हत्या; सामने आई ये बड़ी वजह

    Updated: Sat, 24 Jan 2026 09:29 AM (GMT+05:30)

    पूर्वी दिल्ली के मौजपुर स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे में शुक्रवार रात फैजान उर्फ फज्जी नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को देर रात फा ...और पढ़ें

    पूर्वी दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या। जागरण

    पूर्वी दिल्ली में युवक की गोली मारकर हत्या। जागरण

    HighLights

    1. मौजपुर कैफे में युवक फैजान की गोली मारकर हत्या।

    2. प्रारंभिक जांच में पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया।

    3. पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में वेलकम थाना क्षेत्र के मौजपुर स्थित मिस्टर किंग लाउंज एंड कैफे में शुक्रवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

    पुलिस के अनुसार, देर रात फायरिंग की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसकी पहचान फैजान उर्फ फज्जी (24) पुत्र सेहरोज आलम, निवासी जेएमसी वेलकम के रूप में हुई।

    वहीं, घायल युवक को तत्काल जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आशंका है कि किसी विवाद के चलते युवक को निशाना बनाकर गोली मारी गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    डीसीपी उत्तर पूर्व जिला आशीष मिश्रा के अनुसार आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी