सैदुलाजाब बिल्डिंग हादसे पर AAP का भाजपा पर बड़ा हमला, लीपापोती करने का लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी ने सैदुलाजाब बिल्डिंग हादसे को लेकर भाजपा सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया है। पार्टी ने कहा कि शिकायत के बावजूद एमसीडी ने कार्रवाई नहीं ...और पढ़ें
-1780422119204_m.webp)
आप ने सैदुलाजाब बिल्डिंग हादसे को लेकर एक बार फिर भाजपा पर बोला हमला।
HighLights
आप ने भाजपा सरकार पर लीपापोती का आरोप लगाया।
शिकायत के बावजूद एमसीडी ने कार्रवाई नहीं की।
सौरभ भारद्वाज ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने सैदुलाजाब बिल्डिंग हादसे को लेकर एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं ने आरोप लगाया है कि सैदुलाजाब में गिरी इमारत मामले में भाजपा सरकार लीपापोती कर रही है।
आप ने प्रेसवार्ता कर कहा कि यह इमारत 2015 में बननी शुरू हुई तो शिकायत मिलने पर एमसीडी द्वारा इसे बुक किया, मगर काम बंद नहीं हुआ और 2021 में हाई कोर्ट के आदेश पर फिर उसे तोड़ने के आदेश हुए। इसके बाद 2026 यानी इसी साल इस इमारत में दो और फ्लोर डाले गए तो मार्च में दो बार शिकायत हुई, मगर एमसीडी ने कार्रवाई नहीं की और यह हादसा हुआ।
जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए: सौरभ भारद्वाज
आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने प्रेसवार्ता में कहा है कि जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी के संरक्षण में बिल्डिंग माफिया दिल्ली में अवैध इमारतें खड़ी करा रहे हैं।