दिल्ली नगर निगम में अनोखा प्रदर्शन, नाव लेकर पहुंचे AAP पार्षदों ने जलभराव पर लगाए नारे
दिल्ली नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को आप पार्षद ने जलभराव के विरोध में नाव लेकर अनोखा प्रदर्शन ...और पढ़ें
HighLights
आप पार्षद नाव लेकर सदन की बैठक में पहुंचे।
जलभराव के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया गया।
नियमों का हवाला देकर प्रदर्शन रोकने को कहा।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नगर निगम सदन की बैठक में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। बरसात के मौसम में जगह-जगह हो रहे जलभराव का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद नांव लेकर कार्यवाही में पहुंच गए। इसके साथ ही वे बैठक में जोर-जोर से नारे लगाने लगे। कुछ ही देर में सदन का माहौल ही बदल गया। अंत में नियमों का हवाला देते हुए उन्हें सदन में ऐसा अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन न करने को कहा गया।
यह खबर अपडेट की जा रही है...
