'अरविंद केजरीवाल की व्यक्तिगत केंद्रित राजनीति से टूटी पार्टी', राघव चड्ढा के BJP में जाने पर बोले पूर्व AAP नेता
आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के संस्थापक सदस्यों योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण और कुमार विश्वास ने अरविं ...और पढ़ें
-1777028525151-1777086429204-1777086437416-1777086563167_m.webp)
राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में विलय कर लिया।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों के एक साथ पार्टी छोड़ देने पर पार्टी के संस्थापक सदस्यों व पूर्व सहयोगियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण का कहना है कि उन्होंने पहले ही चेताया था कि पार्टी अपनी दिशा से भटक गई है। वहीं, कवि कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए निशाना साधा है।
एक दशक पहले ही की थी परिकल्पना
आप के संस्थापक सदस्य रहे और अब स्वराज्य अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने इस घटना को राजनीतिक नैतिकता का पतन बताया। उन्होंने कहा कि यह उस वैकल्पिक राजनीति के अंत की शुरुआत है जिसकी कल्पना एक दशक पहले की गई थी।
बहुत पहले ही चेताया था : प्रशांत भूषण
योगेंद्र के अनुसार, अरविंद केजरीवाल की व्यक्ति केंद्रित राजनीति और आंतरिक लोकतंत्र की कमी ने पार्टी को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया है। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने भी इसे लेकर कटाक्ष किया और कहा कि उन्होंने बहुत पहले ही चेतावनी दी थी कि पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है।
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं ने तोड़ी पार्टी
पूर्व नेता और कवि कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर अपने चिर-परिचित अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जो स्वराज की बात करते थे, आज वे खुद राज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने आत्मचिंतन की सलाह देते हुए संकेत दिया कि जब नींव ही व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं पर टिकी हो, तो ढहना तय है।
खबरें और भी
राघव चड्ढा समेत आप के 7 सांसदों ने बीजेपी में किया विलय
बता दें कि शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कुल 7 राज्यसभा सांसदों राघव चड्ढा, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी और राजेंद्र गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में विलय कर लिया।
राघव चड्ढा ने बीजेपी में विलय करने से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और इस दौरान उन्होंने आप पर जमकर हमला बोला। इसके बाद राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने बीजेपी दफ्तर जाकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकत की और बीजेपी में विलय कर लिया।
यह भी पढ़ें- 'सत्ता और लूट की हो रही थी राजनीति...', राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों के BJP में विलय पर प्रताप बाजवा का तंज
यह भी पढ़ें- इधर राघव चड्ढा समेत AAP के 7 सांसदों ने BJP में किया विलय, उधर शिअद के इस नेता को आम आदमी पार्टी ने अपने साथ जोड़ा
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में बढ़ी BJP की ताकत, AAP से राघव चड्ढा समेत सात सांसदों के जाने के बाद कितना बदला नंबर गेम