साइकिल खरीद में घोटाले को लेकर AAP का दिल्ली सचिवालय के पास प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार पर स्कूलों में छात्राओं को बांटी जा रहीं साइकिलों की खरीद में कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए दिल्ली सचिवालय के पास प्रदर्शन किया।
-1788184544885_m.webp)
दिल्ली साइकिल खरीद घोटाले पर आप का सचिवालय के पास जोरदार प्रदर्शन।
HighLights
आप ने दिल्ली सरकार पर साइकिल खरीद में घोटाले का आरोप लगाया।
बाजार से महंगी दर पर साइकिल खरीदने पर सवाल उठाए गए।
पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।
राज्य ब्यूराे, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में छात्राओं को बांटी जा रहीं साइकिलों की खरीद में कथित घोटाले का अाराेप लगाकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय के पास प्रदर्शन किया। पार्टी के दिल्ली प्रदेश स्तर के नेताओं ने कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मामले की जांच कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारी सचिवालय के गेट के पास जा रहे थे इससे पहले ही फ्लाईओवर के पास पुलिस से बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। इस प्रदर्शनकारियों ने वहीं सड़क पर बैठकर धरना दिया और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
AAP नेताओं ने साइकिल की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार 6,957 रुपये प्रति की दर से साइकिल खरीद कर रही है, जबकि इसी तरह की साइकिल बाजार में करीब 4,200 रुपये में उपलब्ध है। आप नेताओं ने खरीदी जा रही साइकिलों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।
आप ने कहा कि सरकार इस मामले पर चुप है और अब तक न तो किसी जांच के आदेश दिए गए हैं। आप नेताओं का आरोप है कि सरकारी खरीद में कीमत और गुणवत्ता, दोनों को लेकर गंभीर सवाल हैं। पार्टी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
