Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका से लौटे, 36 दिन तक किया आंदोलन... जानिए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके की इनसाइड स्टोरी

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 08:05 PM (GMT+05:30)

    अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) ने NEET पेपर लीक के विरोध प्रदर्शन को एक आंदोलन में बदल दिया। सीजेआई की 'कॉकरोच' वाली टिप्पणी के बाद उन्होंने 'कॉकरोच जन ...और पढ़ें

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके। (फोटो- रॉयटर्स)

    सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके। (फोटो- रॉयटर्स)

    HighLights

    1. अभिजीत दीपके ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' की स्थापना की

    2. पहली बार जंतर-मंतर पर बैठे, तो नहीं मिली सफलता

    3. दूसरी बार प्रदर्शन पर बैठे तो 36 दिन तक चलाया आंदोलन

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पुणे से पत्रकारिता और अमेरिका से मास्टर्स कर रहे 30 वर्षीय अभिजीत दीपके (abhijeet dipke) ने NEET पेपर लीक के खिलाफ गुस्से को एक आंदोलन में बदल दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत की 'कॉकरोच' वाली टिप्पणी को व्यंग्य में मोड़कर उन्होंने 'कॉकरोच जनता पार्टी' बनाई।

    जो पार्टी मीम से शुरू हुई, वो बाद में युवाओं की आवाज बन गई और 36 दिनों के प्रदर्शन के बाद आखिरकार शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा देना पड़ा। आइए जानते हैं अभिजीत दीपके के बारे में 

    अभिजीत दीपके की शिक्षा-दीक्षा?

    अभिजीत दीपके का जन्म 29 सितंबर 1995 को औरंगाबाद (वर्तमान में छत्रपति संभाजीनगर), महाराष्ट्र में हुआ था। छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व में औरंगाबाद) के एक स्कूल से उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई पूरी की और एस.बी. कॉलेज से अध्ययन किया।

    उनके पिता ने उन्हें शुरुआत में इंजीनियरिंग कोर्स दाखिला दिलाया, लेकिन उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया। इसके बजाय उन्होंने पुणे से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की। वे आगे की उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए। फिलहाल वे बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं।

    अभिजीत दीपके का परिवार

    अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (MIDC) से सेवानिवृत्त सरकारी इंजीनियर हैं और उनकी मां अनीता दीपके एक गृहिणी हैं, जो छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद), महाराष्ट्र में रहते हैं। उनके पिता ने अभिजीत के सीजेपी की स्थापना करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए गए आंदोलन को समर्थन दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है।

    खबरें और भी

    आम आदमी पार्टी के लिए कर चुके हैं काम

    अभिजीत दीपके एक पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जो नैरेटिव बिल्डिंग, पब्लिक मैसेजिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के जरिए राजनीतिक राय बनाने पर काम करते हैं। आदमी पार्टी की सोशल मीडिया टीम के साथ स्वयंसेवी के तौर पर कार्य कर चुके हैं और दिल्ली विधानसभा चुनाव में मीम-बेस्ड डिजिटल कैंपेनिंग से उन्होंने युवाओं को जोड़ा था।

    WhatsApp Image 2026-07-26 at 15.37.56

    कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत

    कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत द्वारा बेरोजगार युवाओं को 'कॉकरोच' कहे जाने वाले विवादास्पद बयान से हुई। अभिजीत दीपके ने इस टिप्पणी को सकारात्मक रूप में बदलते हुए व्यंग्यात्मक पार्टी 'कॉकरोच जनता पार्टी' बना डाली। पार्टी के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों में इसके लाखों में फॉलोअर्स बन गए। इसके बाद इसने नीट पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आंदोलन चलाया, जो सफल रहा

    खुद को दलित बताने पर हुई आलोचना

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अभिजीत दीपके ने खुद एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह दलित समुदाय से आते हैं। उन्होंने आंदोलने के जोर पकड़ने के दौरान सार्वजनिक रूप से अपनी जातिगत पहचान का उल्लेख किया। इसके बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का एक बड़ा विषय बन गया। उन्हें इसको लेकर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ा।

    जयपुर प्रदर्शन में जड़ा था थप्पड़

    जयपुर के शहीद स्मारक पर 15 जून को नीट पेपर लीक को लेकर एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इस दौरान अभिजीत दीपके को एक युवक ने सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस अचानक हुए हमले से वहां मौजूद भीड़ में अफरातफरी मच गई और आक्रोशित समर्थकों ने आरोपी युवक की मौके पर ही पिटाई कर दी, जिससे इस आंदोलन की ओर पूरे देश का ध्यान और अधिक आकर्षित हुआ।

    यह भी पढ़ें- पत्रकारिता, RTI और अब CJP की कमान... जानिए NEET प्रदर्शन के बीच चर्चा में आए प्रवक्ता सौरव दास के बारे में सब कुछ