अभिजीत दीपके को हुआ टाइफाइड, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। उन्होंने घोषणा की है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनकी ल ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को टाइफाइड हो गया है। इसकी जानकारी दीपके ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट डालकर दी है।
अभिजीत दीपके ने अपनी पोस्ट में यह भी लिखा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक लड़ाई जारी रहेगी।
उधर, संसद मार्ग पर लाउड स्पीकर लगाए जा रहे हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हर प्रवेश प्वाइंट पर चेहरा पहचान करने वाली गाड़ी खड़ी की गई। ऐसे में हर आने-जाने वाले व्यक्ति की निगरानी की जा रही है।
पीएम मोदी ने किया हस्तक्षेप
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप और सीजेपी से वार्ता की शुरुआत के बाद शुक्रवार को जंतर-मंतर से लेकर टालस्टाय रोड व संसद मार्ग तक पर प्रदर्शनकारियों की संख्या 25 प्रतिशत तक घट गई।
प्रदर्शनकारियों में जोश भरने के लिए सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके व प्रवक्ताओं को कई बार लोगों से डटे रहने की अपील करनी पड़ी। दीपके ने यहां तक कह दिया कि सरकार हमें रात में हिरासत में लेने या गिरफ्तार करने की कोशिश कर सकती है। आपलोग डटे रहें। शनिवार व रविवार को भारी भीड़ इकट्ठा हो सकती है। इसके बावजूद कुछ खास असर नहीं दिखा।
वहीं, समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस बीच कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से जुड़े संसद मार्ग पर प्रदर्शनकारी बैरिकेड उठाकर ले गए, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने संयम बरता।
राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का आह्वान का भी असर नहीं
सीजेपी के शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के आह्वान का भी असर नहीं दिखा। छात्र संगठनों से हर जिले में प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया था, लेकिन मुंबई व कुछ अन्य शहरों को छोड़कर कहीं हुजूम नहीं दिखा।