विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौजपुर में बुजुर्ग के मकान पर कब्जा करने वाला आरोपित गिरफ्तार, कोर्ट ने किया था भगोड़ा घोषित

Published: Fri, 07 Aug 2026 12:48 AM (IST)

मौजपुर गांव में एक बुजुर्ग के मकान पर जबरन कब्जा करने के आरोप में जाफराबाद पुलिस ने भगोड़े योगेश शर्मा को गिरफ्तार किया है।

मौजपुर में बुजुर्ग के मकान पर कब्जा करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

मौजपुर में बुजुर्ग के मकान पर कब्जा करने वाला आरोपित गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मौजपुर गांव में एक बुजुर्ग के मकान पर कब्जा करने वाले आरोपित को जाफराबाद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान योगेश शर्मा के रूप में हुई है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने आरोपित को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पिछले कई माह से आरोपित पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस ने बताया कि मौजपुर गांव निवासी रमेश चंद सूरी ने पुलिस में एक शिकायत दी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि घोषित बदमाश प्रवेश शर्मा ने अपने भाई योगेेश व भतीजे आशु शर्मा के साथ मिलकर उसके मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।

पुलिस पहले ही प्रवेश को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। कोर्ट ने योगेश व इसके बेटे आशु शर्मा को भगोड़ा घोषित कर दिया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष तनवीर अशरफ के नेतृत्व में हेमंत गौतम व अन्य की टीम बनाई। टेक्निकल सर्विलांस के जरिये योगेश को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मौजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

प्रवेश व योगेश ने मकान के जो कागजात पुलिस को दिए थे, वह एफएसएल की रिपोर्ट में फर्जी पाए गए थे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जिला प्रशासन कार्यालयों में दलालों का राज, जन्म प्रमाणपत्र से लेकर बोरवेल तक के रेट तय