सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद ABVP का प्रदर्शन, MCD ऑफिस में जमकर हुई तोड़फोड़
दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग ढहने के बाद ABVP ने MCD मुख्यालय पर प्रदर्शन किया, जिसमें कमिश्नर के इस्तीफे ...और पढ़ें
-1788712289697_m.webp)
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD कार्यालय में जमकर की तोड़फोड़।
HighLights
ABVP ने सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर प्रदर्शन किया।
MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान MCD कार्यालय में तोड़फोड़ हुई।
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को हुई पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग ढहने की घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सदस्यों ने सिविक सेंटर स्थित एमसीडी मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एमसीडी कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की।
घटना में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि दिल्ली पुलिस ने की है। कई छात्र अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD की लापरवाही और अवैध निर्माणों पर अंकुश न लगाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने ‘एमसीडी कमिश्नर इस्तीफा दो’, ‘सुरक्षित कैंपस हमारा अधिकार’ और ‘लापरवाही नहीं स्वीकार’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कमिश्नर, जोनल कमिश्नर, एमसीडी चेयरमैन और मेयर के इस्तीफे की मांग की।
#WATCH | Delhi: ABVP (Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad) members protest at the MCD Office at Civic Centre over the Satya Niketan building collapse incident.
— ANI (@ANI) September 6, 2026
The protesters are demanding the resignation of the MCD Commissioner. https://t.co/yCHVMWJyf5 pic.twitter.com/ucp5w1MlU5
सिविक सेंटर स्थित एमसीडी ऑफिस में तोड़फोड़ भी हुई
प्रदर्शन के दौरान सिविक सेंटर स्थित एमसीडी ऑफिस में तोड़फोड़ भी हुई। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने ऑफिस परिसर में नारेबाजी के साथ-साथ संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। पुलिस मौके पर मौजूद रही और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।
ABVP का कहना है कि सत्य निकेतन जैसी घटनाएं एमसीडी की नाकामी को उजागर करती हैं। इलाके में पुरानी और अवैध इमारतों को पीजी के रूप में चलाने पर पर्याप्त जांच-पड़ताल नहीं हुई। छात्र संगठनों ने सुरक्षित आवास और जवाबदेही तय करने की मांग दोहराई।
रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने रेस्क्यू पर जोर दिया
दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संगठन इस हादसे से आक्रोशित हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य अधिकारियों ने रेस्क्यू पर जोर दिया है, जबकि विपक्षी दलों ने एमसीडी प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और छापेमारी चल रही है। घटना की जांच जारी है।
