विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

AI समिट प्रदर्शन मामला: इंडियन यूथ कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं को कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:52 PM (IST)Updated: Thu, 26 Feb 2026 07:11 PM (IST)

एआई समिट प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार तीन इंडियन यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। दिल्ली ...और पढ़ें

मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपितों की पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है। फाइल फोटो

मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपितों की पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार तीन इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवाईसी) कार्यकर्ताओं को बृहस्पतिवार को पटियाला हाउस स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता की अदालत में पेश किया गया। मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपितों की पांच दिन की पुलिस रिमांड की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश तीनों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश सुनाया।

सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दलील दी कि आरोपित इस बात से पूरी तरह अवगत थे कि उनके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके बावजूद वे छिपे हुए थे। पुलिस ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया और विदेशी प्रतिनिधि मौजूद थे व विरोध प्रदर्शन से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई।

वहीं, बचाव पक्ष ने पुलिस की मांग का विरोध करते हुए कहा कि यह एक शांतिपूर्ण राजनीतिक प्रदर्शन था। आरोपितों की ओर से दलील दी गई कि किसी प्रकार का हिंसा फैलाने वाला भाषण नहीं दिया गया, न ही किसी पुलिसकर्मी पर हमला हुआ। अधिवक्ता ने दलील दी कि मामले में हत्या या दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप नहीं हैं और यह राजनीतिक विरोध को निशाना बनाने की कार्रवाई है।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस के शर्टलेस हंगामे में अब तक सात गिरफ्तार, भारत मंडपम से शुरू हुई जांच जुड़ी दो राज्यों से; हर दिन नए खुलासे

यह भी पढ़ें- एआई समिट प्रदर्शन मामले में शिमला से गिरफ्तार किए गए यूथ कांग्रेस के 3 नेता, दिल्ली पुलिस ने अंबाला में कराया मेडिकल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।