Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    AIIMS दिल्ली बना दुनिया का छठा सर्वश्रेष्ठ अस्पताल, ब्रांड फाइनेंस-2026 की वैश्विक रैंकिंग में मिली उपलब्धि

    Updated: Mon, 09 Feb 2026 12:02 PM (GMT+05:30)

    Brand Finance की 2026 ग्लोबल टॉप हॉस्पिटल्स रैंकिंग में AIIMS दिल्ली को दुनिया का छठा सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांड घोषित किया गया है। इसने Johns Hopkins ...और पढ़ें

    ब्रांड फाइनेंस की रैंकिंग में दुनिया में छठां स्थान मिला। फोटो: आर्काइव

    ब्रांड फाइनेंस की रैंकिंग में दुनिया में छठां स्थान मिला। फोटो: आर्काइव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), Delhi को Brand Finance की 2026 Global Top Hospitals Ranking में दुनिया का छठा सबसे मजबूत अस्पताल ब्रांड घोषित किया गया है।

    इस सूची में AIIMS दिल्ली ने अमेरिका के Johns Hopkins Medicine और ब्रिटेन के Oxford University Hospitals जैसे वैश्विक दिग्गज संस्थानों के बीच अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है।

    Brand Finance की यह रैंकिंग केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि क्लिनिकल केयर, रिसर्च, मेडिकल एजुकेशन और वैश्विक प्रतिष्ठा जैसे 30 से अधिक मानकों के आधार पर तैयार की जाती है। इस सर्वे में दुनिया भर के 2,500 से अधिक हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की राय शामिल की गई।

    AIIMS

    केयर और रिसर्च में AIIMS की मजबूत पकड़

    रिपोर्ट के मुताबिक, AIIMS दिल्ली ने Brand Strength Index में 79.9 स्कोर हासिल किया है।

    • Care Score: 76.1
    • Research Score: 79.4

    ये आंकड़े दर्शाते हैं कि AIIMS न सिर्फ भारत में, बल्कि वैश्विक स्तर पर क्वालिटी ट्रीटमेंट और मेडिकल रिसर्च का भरोसेमंद नाम बन चुका है।

    वैश्विक मंच पर भारत की पहचान

    2026 की इस रैंकिंग में जहां टॉप रैंक Johns Hopkins Medicine को मिली है, वहीं AIIMS दिल्ली का छठा स्थान यह साबित करता है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भारत का यह सरकारी संस्थान विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है।

    AIIMS ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस रैंकिंग को पोस्ट करके कहा है कि  “Johns Hopkins और Oxford जैसे संस्थानों के साथ खड़े होकर, हम केयर, रिसर्च और टीचिंग में उत्कृष्टता के अपने मिशन पर अडिग हैं।”

    क्यों अहम है यह रैंकिंग

    हेल्थकेयर सेक्टर में ब्रांड स्ट्रेंथ का मतलब है-

    • मरीजों का भरोसा
    • टॉप मेडिकल टैलेंट की भर्ती
    • इंटरनेशनल रिसर्च फंडिंग
    • वैश्विक सहयोग

    AIIMS दिल्ली की यह उपलब्धि न सिर्फ संस्थान, बल्कि भारत के पूरे पब्लिक हेल्थ सिस्टम के लिए एक बड़ी पहचान मानी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में AI समिट से पहले आसमान छू रहा होटलों का किराया, ताज में ₹32 लाख पहुंचा एक रात का खर्च