एयर इंडिया ने जून और अगस्त में घटाईं इंटरनेशनल उड़ानों की संख्या, वैकल्पिक मार्ग और रिफंड का है सवाल
एयर इंडिया ने जून से अगस्त तक कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कटौती या उन्हें निलंबित करने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

यह कदम वायुक्षेत्र पर लगी पाबंदियों और जेट ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण उठाया गया है।
HighLights
एयर इंडिया ने जून-अगस्त में उड़ानें घटाईं।
अमेरिका-ईरान संघर्ष और ईंधन की कीमतें मुख्य कारण।
यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड मिलेगा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एयर इंडिया ने जून से अगस्त तक कुछ चुनिंदा विदेशी मार्गों पर उड़ानें कम करने और कुछ को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यह कदम अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते वायुक्षेत्र पर लगी पाबंदियों और जेट ईंधन की ऊंची कीमतों के कारण उठाया गया है।
एयर इंडिया की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार, इस फैसले के पीछे का मुख्य कारण ग्रीष्मकाल के चुनौतीपूर्ण महीनों में नेटवर्क की स्थिरता को सुचारू बनाए रखने और फ्लाइट ऑपरेशंस को निर्बाध करने के लिए किया गया है।
इन रूट्स पर पड़ा असर
- दिल्ली-शिकागो
- मुंबई-न्यूयॉर्क
- दिल्ली-शंघाई
- चेन्नई-सिंगापुर
हालांकि, एयर इंडिया की ओर यह जानकारी नहीं दी गई है कि उड़ानों की कितनी संख्या कम की गई है। ऐसे में प्रभावित मार्गों पर बुकिंग कराने वाले यात्रियों को अब वैकल्पिक व्यवस्था या रिफंड के लिए एयरलाइंस से संपर्क करना होगा। वैकल्पिक शेड्यूल की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की गई है।
Air India to cut international flights, temporarily suspend services on some overseas routes amid airspace curbs, high jet fuel prices.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 13, 2026
Air India says rationalisation of international services will be in place for June-August; changes aimed at improving network stability.
Air… pic.twitter.com/PjbDzbG4b0